न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ निर्देशक नहीं, पारिवारिक मित्र थे, 'डॉन' के डायरेक्टर चंद्र बरोट के निधन पर भावुक हुए बिग बी

अमिताभ बच्चन और मनोज कुमार के साथ काम कर चुके चंद्र बरोट का 20 जुलाई को निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में आखिरी सास ली। डॉन निर्देशक के निधन पर बॉलीवुड के शहंशाह की प्रतिक्रिया आई है। चंद्र के निधन की खबर पाकर वह टूट गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 9:46:18

सिर्फ निर्देशक नहीं, पारिवारिक मित्र थे, 'डॉन' के डायरेक्टर चंद्र बरोट के निधन पर भावुक हुए बिग बी

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और मनोज कुमार के साथ काम कर चुके चंद्र बरोट का 20 जुलाई को निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में आखिरी सास ली। 'डॉन' निर्देशक के निधन पर बॉलीवुड के शहंशाह की प्रतिक्रिया आई है। चंद्र के निधन की खबर पाकर वह टूट गए हैं।

चंद्र बरोट का निधन रविवार को बांद्रा के एक अस्पताल में हुआ है। उनकी पत्नी दीपा बरोट ने अपने पति के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने एक मीडिया को इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'वह पिछले सात सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे। उनका इलाज गुरु नानक अस्पताल में चल रहा था, जहां डॉक्टर मनीष शेट्टी उनका इलाज कर रहे थे। इससे पहले उन्हें जसलोक अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

भावुक हुए बिग बी

बिग बी ने चंद्र बरोट के निधन पर शोक जताया है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। महानायक ने अपने टम्बलर व्लॉग में चंद्र के निधन पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने निर्देशक को ना सिर्फ निर्देशक समझा, बल्कि उन्हें एक पारिवारिक दोस्त भी समझा था।

अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में लिखा है, 'एक और, एक और दुखद क्षण। मेरे प्रिय मित्र और डॉन के निर्देशक चंद्र बरोट का आज सुबह निधन हो गया। इस क्षति को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हां, हमने साथ काम किया था, लेकिन वह किसी और से ज्यादा एक पारिवारिक मित्र थे। मैं बस प्रार्थना कर सकता हूं।'

फरहान अख्तर ने जताया शोक

फिल्म मेकर-एक्टर फरहान अख्तर ने भी चंद्र बरोट के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बरोट की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'यह जानकर दुख हुआ कि ओजी डॉन के निर्देशक अब हमारे बीच नहीं रहे। चंद्र बारोट जी की आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'

चंद्र का फिल्मी करियर

चंद्र लंबे समय तक मनोज कुमार के सहायक निर्देशक रहे। उन्होंने उनके साथ पूरब और पश्चिम, शोर और 'रोटी कपड़ा और मकान' में काम किया।'रोटी कपड़ा और मकान' की शूटिंग के दौरान अमिताभ और जीनत के वे दोस्त बन गए। इसके बाद, उन्होंने उनके साथ 'डॉन' में काम किया, और अमिताभ आज भी उनके दिल के करीब हैं।

चंद्रा बरोट ने 1978 में डॉन के साथ निर्देशन में डेब्यू किया। अमिताभ बच्चन अभिनीत यह फिल्म पहले हफ्ते तक तो फ्लॉप चल रही थी, लेकिन धीरे-धीरे इसने गति पकड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।

इस फिल्म की पॉपुलैरिटी के कारण इसके कई रीमेक और सीक्वल बने, जिनमें शाहरुख खान लीड रोल करते नजर आए। इस रीमेक का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था और इसमें प्रियंका चोपड़ा भी थीं। इस फिल्म का सीक्वल 2011 में रिलीज हुआ था, जिसे फरहान अख्तर ने निर्देशित किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक