न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस पर नौकरानी ने लगाए ये गंभीर आरोप, ड्रग्स मामले में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फेम एक्टर गिरफ्तार

साउथ इंडियन एक्ट्रेस डिंपल हयाती के ऊपर घर में काम करने वाली मेड प्रियंका बिबार ने कई आरोप लगाए हैं। मेड का कहना है कि डिंपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 8:19:40

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस पर नौकरानी ने लगाए ये गंभीर आरोप, ड्रग्स मामले में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फेम एक्टर गिरफ्तार

साउथ इंडियन एक्ट्रेस डिंपल हयाती के ऊपर घर में काम करने वाली मेड प्रियंका बिबार ने कई आरोप लगाए हैं। मेड का कहना है कि डिंपल और उनके पति डेविड उन्हें काफी परेशान करते हैं, यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी। 22 साल की प्रियंका ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस डिंपल और डेविड पर प्रताड़ना, ह्यूम्लेशन, एसॉल्ट और न्यूड वीडियो बनाने के लिए फोर्स करने का आरोप लगाया है। वह इन दोनों के हैदराबाद स्थित घर में काम करती थीं। प्रियंका ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा कि मैं ओडीशा के रायगडा जिला की रहने वाली हूं।

महज 10 दिन काम करने के बाद ही वे मुझे अब्यूज करने लगे। उन्होंने मुझ पर हमला करने और जान से मारने की धमकी दी। मेरे पास कोई सुबूत तो नहीं है और ना ही कोई फोटो। मैंने अपने पति और बहन को इस बारे में बताया। वो लोग ना तो ठीक से खाना देते हैं और गाली भी देते हैं। कहते हैं कि तुम लोग कुत्ते हो और तुम लोग कुत्ते और भिखारी हो…तो उसी तरह से यहां पर रहो। 29 सितंबर को मेरी डिंपल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद कपल ने मेरे साथ बदसलूकी की और परिवार को मारने तक की धमकी दे डाली। मैंने जैसे ही ये सब रिकॉर्ड करने के लिए मोबाइल निकाला तो उसे छीनकर तोड़ दिया।

मैंने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता सेक्शन 74, 79, 351(2) and 324(2) के अंतर्गत केस दर्ज लिया है। अभी तक डिंपल ने इस बारे में कोई भी बयान जारी नहीं किया है। बता दें डिंपल ने साल 2017 में तेलुगू मूवी ‘गुल्फ’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'खिलाड़ी', 'रमाबनम' जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आई थीं।

dimple hayathi,priyanka,priyanka dimple,actress dimple hayathi,dimple maid,atrangi re,vishal brahma,actor vishal brahma,student of the year 2

एक्टर विशाल ब्रह्मा को 40 करोड़ रुपए की नशीला दवा के साथ किया गया अरेस्ट

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में काम कर चुके एक्टर विशाल ब्रह्मा को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पुलिस ने चेन्नई एयरपोर्ट से पकड़ लिया। उन्हें रेवेन्यू इंटेलिजेंस निदेशालय (DRI) ने 40 करोड़ रुपए की अवैध नशीली दवा मेथाक्वालोन के साथ अरेस्ट किया गया। विशाल असम के रहने वाले हैं और वे एयर इंडिया की फ्लाइट से सिंगापुर गए थे। वहां से चेन्नई लौटते ही उन्हें DRI ने पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार सामने आ रहा है कि विशाल को एक नाइजीरियन गैंग ने पैसों का लालच देकर इस साजिश में फंसाया था।

गैंग ने विशाल को हॉलिडे के लिए कंबोडिया जाने का लालच दिया, लेकिन वापस आते समय उन्हें एक ट्रॉली बैग लाने के लिए कहा, जो ड्रग्स से भरा हुआ था। फिलहाल अधिकारी गैंग को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें विशाल ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में एक सपोर्टिंग रोल किया था। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की अहम भूमिकाएं थीं। विशाल ‘बिहू अटैक’ फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। विशाल ने अभिनेता-निर्माता अरबाज खान पर आरोप लगाए थे, जो 'बिहू अटैक' में शामिल थे।

विशाल ने अरबाज पर उनकी फीस ना देने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि वह अपने खर्चे पर पूरे एक महीने तक सेट पर रहे और दो महीने तक प्रोडक्शन टीम से फीस को लेकर जवाब का इंतजार करते रहे। बाद में मेकर्स की टीम ने इस मामले को सुलझा लिया था। विशाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर जिम और वर्कआउट के वीडियो पोस्ट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह