एक्टर आयुष्मान खुराना विविधतापूर्ण रोल कर बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके हैं। वे भले ही मसलमैन या चॉकलेटी हीरो नहीं हैं, लेकिन उनकी अदायगी इतनी लाजवाब है कि दर्शक उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रहते हैं। आयुष्मान ने अब तक जितनी फिल्मों में काम किया है उन सभी की कहानी काफी अलग रही। अब उनकी एक और मूवी आ रही है जो लीक से हटकर होगी। जी हां, आयुष्मान इन दिनों भोपाल में 'डॉक्टर जी' की शूटिंग कर रहे हैं।
फिल्म से आयुष्मान का फर्स्ट लुक सामने आया है। आयुष्मान ने खुद इस लुक को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें आयुष्मान हाथ में स्टेथोस्कोप और किताब लिए हुए हैं। साथ ही वे चश्मा, चेक की शर्ट और एप्रन पहने हुए हैं। आयुष्मान का यह नया अवतार वायरल हो गया है।














