न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' के लिए हिट होना थोडा मुश्किल, एक हफ्ते में कमाए सिर्फ इतने करोड़

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता हो चुका है। फिल्म को 2200 से 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले दिन 3.87 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Oct 2022 12:05:05

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' के लिए हिट होना थोडा मुश्किल, एक हफ्ते में कमाए सिर्फ इतने करोड़

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता हो चुका है। फिल्म को 2200 से 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले दिन 3.87 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में बढ़िया जंप मिला और 5.22 करोड़ रुपये कमाई हुई। लेकिन फिल्म के लिए तीसरा दिन अच्छा नहीं रहा और शनिवार को फिल्म की कमाई में ग्रोथ नहीं हुई । जिसके बाद सोमवार को जैसा की हर फिल्म के साथ होता है इसके साथ भी हुआ। सोमवार को तो फिल्म का बिजनेस काफी जोर से गिरा। इसके बाद से फिल्म की कमाई काफी धीमी पड़ गई और फिल्म एक हफ्ते में 'डॉक्टर जी' की बॉक्स ऑफिस पर 20 से 21 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई।

शुरूआती रिपोर्ट्स के हिसाब से जो आंकड़े आ रहे हैं, वो बताते हैं कि 'डॉक्टर जी' ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 1.02 करोड़ रुपये के करीब कमाए हैं। यानी, गुरुवार के 1.57 करोड़ के मुकाबले फिल्म का कलेक्शन करीब 35% की गिरावट रही।

आपको बता दे, 'डॉक्टर जी' में एक बार फिर आयुष्मान एक समाज से जुड़ी कहानी लेकर आए और इस बार वो एक ऐसे डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं जो स्त्री रोग विशेषज्ञ है। कहानी में रकुल प्रीत सिंह उनकी लव इंटरेस्ट और साथी डॉक्टर के रोल में हैं। जबकि दमदार एक्ट्रेस शेफाली शाह भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। डायरेक्टर अनुभूति सिंह की इस फिल्म के ट्रेलर को तो लोगों ने काफी पसंद किया था।

लॉकडाउन के बाद आयुष्मान की पहली रिलीज 'चंडीगढ़ करे आशिकी' थी जिसमें उनके साथ वाणी कपूर भी थीं। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 22.61 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद उनकी दूसरी रिलीज थी 'अनेक' जिसने एक हफ्ते में सिर्फ 8 करोड़ का ही कलेक्शन किया।

हिट होने से थोड़ी दूर है 'डॉक्टर जी'

डॉक्टर जी का रिपोर्टेड बजट 35 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। ऐसे में एक हफ्ते बाद 20 से 21 करोड़ रुपये के बीच झूल रही फिल्म के लिए हिट होना थोड़ा सा मुश्किल नजर आ रहा है। खासकर तब जब दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'राम सेतु' और अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'थैंक गॉड' रिलीज हो रही हैं। ऐसे में अगर आयुष्मान की फिल्म 25-26 करोड़ रुपये कमा लेती है तो बड़ी बात होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट