न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए खरीदना पड़ता है टिकट? जान लीजिए क्या है सच

क्या कपिल शर्मा शो में शामिल होने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है? जानिए असली सच कि "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" में एंट्री पूरी तरह फ्री है और दर्शकों को कैसे चुना जाता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 1:38:37

क्या 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए  खरीदना पड़ता है टिकट?  जान लीजिए क्या है सच

कपिल शर्मा पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से टीवी और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों को हंसी की भरपूर खुराक दे रहे हैं। 2013 से शुरू हुए उनके कॉमेडी सफर ने देशभर में लाखों दर्शकों को एंटरटेन किया है। मुंबई की फिल्म सिटी में शो की शूटिंग देखने पहुंचे दर्शक अक्सर यही सवाल पूछते हैं – क्या "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" में एंट्री के लिए टिकट खरीदना पड़ता है? आइए इस सवाल का पूरा सच जानते हैं।

फ्री में कैसे बन सकते हैं शो का हिस्सा?

हाल ही में कपिल शर्मा के शो का हिस्सा रह चुके अभिनेता विकल्प मेहता ने इस राज़ से पर्दा उठाया। उन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया कि शो में शामिल होने के लिए दर्शकों से कोई पैसा नहीं लिया जाता। उनके शब्दों में, “मुझे सौ फीसदी भरोसा तो नहीं है, लेकिन जितनी जानकारी है उसके मुताबिक दर्शकों से टिकट की कोई कीमत वसूल नहीं की जाती।”

क्यों चुने जाते हैं खास दर्शक?

विकल्प ने आगे यह भी स्पष्ट किया कि शूटिंग का शेड्यूल काफी लंबा होता है। अक्सर सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर रात 8 या 11 बजे तक चलता है। ऐसे में दर्शकों की जरूरत होती है जो लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रह सकें और पूरे उत्साह से हंसते-तालियां बजाते रहें। यही कारण है कि प्रोडक्शन टीम ऐसे चेहरे चुनती है जो पेशेवर अंदाज़ में माहौल को जीवंत बनाए रख सकें।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि दर्शकों में कई बार नए कलाकार शामिल होते हैं या फिर कुछ लोगों को खास निमंत्रण देकर बुलाया जाता है। खाने-पीने की सुविधा भी शो की तरफ से दी जाती है। इसलिए अगर कहीं यह दावा किया जाए कि टिकट के नाम पर पैसा लिया जाता है तो वह सिर्फ एक धोखा है।

"द ग्रेट इंडियन कपिल शो" कहां देख सकते हैं?

कपिल शर्मा का नया शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है और इसका प्रीमियर इसी साल जून में किया गया था। इस शो में कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर जैसे मंझे हुए कलाकार हंसी-ठहाकों का तड़का लगाते हैं। वहीं, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू स्पेशल गेस्ट के रूप में दर्शकों को अपनी मौजूदगी से सरप्राइज देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह