न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘दो पत्ती’ के गाने में जमी कृति-शहीर की जोड़ी, डिलीवरी के बाद इस दिन पहली बार फैंस के बीच होंगी दीपिका

काजोल और कृति सेनन की फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर फैंस में शानदार क्रेज दिख रहा है। इसमें कृति के डबल रोल हैं। इस बीच आज शुक्रवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Oct 2024 7:17:27

2 News : ‘दो पत्ती’ के गाने में जमी कृति-शहीर की जोड़ी, डिलीवरी के बाद इस दिन पहली बार फैंस के बीच होंगी दीपिका

काजोल और कृति सेनन की फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर फैंस में शानदार क्रेज दिख रहा है। इसमें कृति के डबल रोल हैं। इस बीच आज शुक्रवार (4 अक्टूबर) को फिल्म का पहला गाना ‘राझंणा’ रिलीज हो गया। मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'दो पत्ती' के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर गाने को पोस्ट करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया। गाने में कृति और शहीर शेख एक पब के अंदर हैं। क्लिप की शुरुआत दोनों के बीच पावरफुल केमिस्ट्री से होती है। गाने के बीच में कृति और शहीर की शादी दिखाई जाती है।

कृति का दूसरा किरदार शहीर से नाराज है। गाने के भावपूर्ण बोल और मधुर धुन ब्रेकअप के बाद के दर्द और तड़प को बखूबी दर्शाते हैं। बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं और आवाज परंपरा टंडन की है। शहीर व कृति के बीच की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इस बात ने काफी चर्चा पैदा कर दी है कि फिल्म में दोनों बहनें एक ही आदमी के प्यार में पड़ी हैं। फिल्म के डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

यह कृति के प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई की पहली फिल्म है। कृति ने पिछले साल बर्थडे पर अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में बताया था। कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित फिल्म में जुड़वा बहनों की एक पेचीदा कहानी दिखाई गई है। इसमें पुलिस हत्या के प्रयास के एक मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए तत्पर है। काजोल पुलिस अधिकारी है जो कृति से पूछताछ करती हैं। फिल्म में तन्वी आजमी और बृजेंद्र काला भी हैं।

do patti movie,kriti sanon,shaheer shaikh,kriti shaheer,kajol,do patti first song,singham again trailer,deepika padukone,deepika mother,ranveer singh

‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च वाली इवेंट में शिरकत कर सकती हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल के इंतजार के बाद हाल ही पहली बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद दीपिका अब तक किसी पब्लिक प्लेस पर नजर नहीं आईं। इस बीच मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दीपिका जल्द ही लोगों के बीच आ सकती हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर को 7 अक्टूबर को एनएमएसीसी मुंबई में लॉन्च किया जाएगा।

लगभग 2000 लोग इस इवेंट में मौजूद रहेंगे, जिनमें सेलेब्स व प्रशंसकों के साथ-साथ मीडियाकर्मी भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में दीपिका, रणवीर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ को भी आमंत्रित किया गया है। ये सभी इस फिल्म में काम कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दीपिका इस इवेंट में हिस्सा लेंगी। हालांकि अभी तक दीपिका या उनकी टीम ने इसकी पुष्टि नहीं की है। प्रशंसक दीपिका को देखने और उनसे मिलने के लिए बेताब हैं। दीपिका ने अभी तक बेटी की झलक भी नहीं दिखाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार