न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिव्या ने करण पर किया करारा पलटवार, ‘कुछ कुछ होता है’ के 26 साल होने पर इन्होंने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपनी फिल्म के बजाय किसी ओर कारण से खबरों में हैं। दरअसल जब आलिया भट्ट और वेदांग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 2:19:52

2 News : दिव्या ने करण पर किया करारा पलटवार, ‘कुछ कुछ होता है’ के 26 साल होने पर इन्होंने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपनी फिल्म के बजाय किसी ओर कारण से खबरों में हैं। दरअसल जब आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ रिलीज हुई तब दिव्या ने दावा किया कि इसकी कहानी उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सावी’ से मिलती-जुलती है। इसके बाद दिव्या ने खाली थिएटर की तस्वीर शेयर कर आलिया पर ‘जिगरा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हेराफेरी करने का आरोप भी लगाया। फिर ‘जिगरा’ को प्रोड्यूस कर रहे करण जौहर और दिव्या के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई।

करण ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था, “सच हमेशा उसके खिलाफ रहने वाले बेवकूफों को नाराज करता है।” अब दिव्या ने करण को करारा जवाब दिया है। दिव्या ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि आज जब मैं गलत के खिलाफ आवाज उठा रही हूं, तो मिस्टर करण जौहर मुझे चुप कराने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या गलत चीजों के खिलाफ बोलने वाली महिला को मूर्ख कहना सही है? अगर मेरे साथ ऐसा हो रहा है, तो इंडस्ट्री में नए लोगों के साथ क्या होता होगा?

यहां का कोई राजा नहीं है और मेरे साथ कोई इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकता है। आलिया को इस तरह के हथकंडे अपनाने की जरूरत नहीं है। वह पहले से ही बहुत मशहूर हैं और इंडस्ट्री में पैर जमा चुकी हैं। असली बहादुरी गलत कामों के खिलाफ बोलने में है। दर्शकों को योग्यता के आधार पर फैसला लेने दें, पैसे और शक्ति के आधार पर नहीं। बता दें दिव्या के पति भूषण कुमार फिल्म और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। वे टी सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

करण जौहर की डायरेक्टर के रूप में पहली फिल्म थी ‘कुछ कुछ होता है’

शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी व सलमान खान जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का जादू आज भी लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है। फिल्म की स्टोरी, एक्टिंग और गाने सभी पसंद किए गए थे। आज बुधवार को फिल्म को 26 साल पूरे हो गए हैं। यह 16 अक्टूबर 1998 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बतौर डायरेक्टर करण जौहर की पहली फिल्म थी।

इस मौके पर करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है। करण ने लिखा, “गले की कूल चेन, नियॉन शर्ट, पिंक हेड बैंज, सिर्फ डांस के साथ समर कैंप, टूटे तारे को देख कुछ मांगना, बास्केटबॉल में धोखा, दोस्ती जो प्यार में बदल जाती है और किरदार जो समय और उससे परे रहते हैं।

बतौर निर्देशक मेरी पहली फिल्म। बेहतरीन कास्ट और क्रू को धन्यवाद।” उल्लेखनीय है कि 'कुछ कुछ होता है' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 46.88 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जबकि इसने दुनियाभर में 91.09 करोड़ रुपए कमाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री