Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिव्या-नील की ‘एक चतुर नार’ के मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन होगी रिलीज, इस एक्ट्रेस ने छोड़ा YRKKH

एक्ट्रेस दिव्या खोसला और एक्टर नील नितिन मुकेश की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म एक चतुर नार का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Aug 2025 1:22:21

2 News : दिव्या-नील की ‘एक चतुर नार’ के मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन होगी रिलीज, इस एक्ट्रेस ने छोड़ा YRKKH

एक्ट्रेस दिव्या खोसला और एक्टर नील नितिन मुकेश की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'एक चतुर नार' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। इसके निर्माताओं ने घोषणा की कि फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी। साथ ही दो मोशन पोस्टर के रूप में फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया है। एक पोस्टर में दिव्या और नील एक टेबल के पास खड़े हैं। टेबल पर टमाटर और शिमला मिर्च समेत कुछ सब्जियां रखी हुई हैं। दिव्या गाजर को चाकू से काटते हुए कैमरे की तरफ चालाकी भरी नजरों से देख रही हैं। बगल में नील थ्री पीस पहने हाथों में बंदूक लिए खड़े हैं।

पीछे सिंगर कैलाश खेर की आवाज में कुछ लाइन फिल्म के टाइटल से जुड़ी सुनाई दे रही हैं। दूसरे पोस्टर में दिव्या ने काला चश्मा लगा रखा है। उनकी चोटी नागिन के शेप में मुंह फैलाए हुए है और उस पर एक फ्लिप वाले फोन में नील घबराए हुए दिख रहे हैं। इस पोस्टर में भी गाने की कुछ लाइन सुनाई दे रही हैं। दिव्या ने फिल्म का पोस्टर साझा किया और कैप्शन में लिखा, “चल अनेक, चतुर सिर्फ एक। #एक चतुरनार होसियारी सुरू 12 सितंबर से सिनेमाघरों में।” नील ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “समझने में वक्त लगेगा...पर जब समझ जाओगे तो देर हो चुकी होगी #एकचतुरनार। होसियारी सुरू 12 सितंबर से सिनेमाघरों में।”

पहली झलक में दिव्या एक अभूतपूर्व अवतार में दिख रही हैं। इसमें उनकी तीक्ष्ण बुद्धि, आकर्षण और अप्रत्याशित धार झलक रही है। नील ने भी अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींचा। फिल्म में नील और दिव्या के साथ ही छाया कदम, रजनीश दुग्गल, सुशांत सिंह, यशपाल शर्मा और आशीष वाघ जैसे कलाकार भी हैं। 'एक चतुर नार' के निर्देशन की कमान उमेश शुक्ला ने संभाली है, जिन्हें '102 नॉट आउट' और 'OMG' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उमेश इस फिल्म का निर्माण आशीष वाघ और जीशान अहमद के साथ मिलकर कर रहे हैं। नील की पिछली फिल्म ‘हिसाब बराबर’ (2024) और दिव्या की ‘सावि’ (2024) थी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस नियति जोशी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा लंबा-चौड़ा नोट

टीवी के लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘स्वर्णा’ का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस नियति जोशी ने शो छोड़ दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर खुद यह कंफर्म करते हुए लंबा नोट लिखा है। नियति पिछले 6 सालों से YRKKH से जुड़ी हुई थीं। नियति ने लिखा, “कहते हैं न, कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता। छह शानदार सालों और अनगिनत यादों के बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने किरदार ‘स्वर्णा’ को भावभीनी विदाई देने का समय आ गया है।

खूबसूरत दोस्ती और उससे मुझे जो सम्मान और प्रशंसा मिली, वो जिंदगी भर याद रहेगी। डीकेपी हमेशा मेरा दूसरा घर रहेगा। किसी ऐसी चीज को अलविदा कहना आसान नहीं जो मेरे दिल के बहुत करीब हो। ये रिश्ता क्या कहलाता है, मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी। इन शानदार पलों के लिए मैं आप सभी की हमेशा आभारी रहूंगी। मेरे किरदार के प्रति अपार प्रेम दिखाने वाले सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

मैं अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं, मैं एक बार फिर से एक नए व्यक्ति की तरह महसूस कर रही हूं, सीखने और कुछ नया करने के लिए उत्सुक हूं।” बता दें कि सीरियल की कहानी में 7 साल का लीप आया था जिसके चलते कई कलाकार शो से गायब चल रहे हैं। नियति का किरदार ‘स्वर्णा’ लीप से पहले गोयंका परिवार के साथ जापान चला गया था। ऐसे में वो कहानी से काफी समय से गायब चल रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका