Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिव्या ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, पिता की मार से बचाने के लिए मां ने एक्टर को 500 रुपए दे भगाया

कुछ दिनों से ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की विजेता एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और उनके पति अपूर्व पडगांवकर के बीच अनबन की खबरें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 8:55:31

2 News : दिव्या ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, पिता की मार से बचाने के लिए मां ने एक्टर को 500 रुपए दे भगाया

कुछ दिनों से ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की विजेता एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और उनके पति अपूर्व पडगांवकर के बीच अनबन की खबरें चल रही हैं। हाल ही में अटकलें लगाई जा रही थीं कि शादी के महज डेढ़ साल बाद दोनों अलग हो सकते हैं। हालांकि अब बात बहुत ज्यादा फैलने पर दिव्या ने खुद सामने आकर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। दिव्या ने आज बुधवार (23 जुलाई) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ एक मिरर सेल्फी शेयर की। फोटो में दोनों के ऊपर मजेदार कैप्शन बबल्स लगे थे। दिव्या की ओर से लिखा था, “पोस्ट कर देती हूं, वरना मीडिया सेपरेट बोलेगा,” वहीं अपूर्व के बबल में लिखा था, “क्या फर्क पड़ता है?”

दिव्या की इस पोस्ट पर अपूर्व ने भी मजेदार कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “अब ये लोग कहेंगे कि ये एआई है।” बता दें कि दोनों की शादी फरवरी 2024 में पारंपरिक मराठी रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। दिव्या की ये पोस्ट देख टीना दत्ता, देवोलीना भट्टाचार्जी और नायरा बनर्जी जैसे कलाकार भी हंसी नहीं रोक पाए। दिव्या ने पिछले साल अपने इंस्टाग्राम से शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं।

इसके बाद ही फैंस के बीच खलबली मच गई और तलाक की खबरें आनी शुरू हो गईं। हालांकि दिव्या ने बताया था कि वह अपनी प्रोफेशनल चीजों के लिए इंस्टाग्राम पर जगह बनाना चाहती थीं, इसलिए ही उन्होंने तस्वीरें डिलीट कीं। दिव्या कहा था कि मैंने कोई शोर नहीं मचाया। मैंने कोई कमेंट या स्टोरी नहीं की। मैंने सिर्फ 2500 पोस्ट डिलीट कर दी। फिर भी मीडिया ने सिर्फ मेरी शादी को देखना और उस पर ही रिएक्ट करने को चुना।

यह अजीब है कि लोग मुझे कैसे देखते हैं और मुझसे क्या-क्या उम्मीदें रखते हैं। मैंने हमेशा कुछ ऐसा किया है जिसकी लोगों ने मुझसे कभी उम्मीद नहीं की थी और अब वो जो उम्मीद कर रहे हैं उन्हें साफ कर दूं कि बच्चे या तलाक, ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। बता दें दिव्या सबसे पहले एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्पिलिट्सविला’ से सुर्खियों में आई थीं।

बचपन में रवि किशन और उनके पिता के बीच नहीं बनती थी

एक्टर रवि किशन (56) इन दिनों अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वे राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने बचपन के दिनों को याद किया। रवि ने कहा कि मैं अपने पिता को ये साबित करना चाहता था कि मैं भी किसी लायक हूं। वो मुझे नालायक समझते थे। मैं उन्हें साबित करना चाहता था कि मैं नालायक नहीं हूं। वह बहुत ही बुद्धिमान थे, ब्राह्मण थे और बड़े पुजारी थे। एक बार मैंने उनसे पूछ लिया कि आप इतनी पूजा क्यों करते हैं, आपके पास अच्छे कपड़े तक नहीं हैं। फटा कपड़ा पहनते हैं, साइकिल भी टूटी है।

इस पर वह इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया। मेरे पिता अपनी इमेज को लेकर बहुत पजेसिव थे। ऐसे में जब मैं गांव में रामलीला होने पर देवी सीता का किरदार निभाता और मां की साड़ी पहनता तो उन्हें बहुत गुस्सा आता था। वे मुझसे कहते कि तुम्हें नचनिया बनना है क्या? वे चाहते थे कि मैं गांव में रहकर खेती करूं और दूध बेचूं। एक दिन मेरे पिता ने मुझे इतना मारा कि मुझे घर से भागना पड़ गया। मेरी मां उस दिन मेरे पास आई और मुझे 500 रुपए दिए। मेरी मां ने पैसे देकर मुझसे कहा कि भाग जा, वरना वो तुम्हें मार डालेंगे।

मैंने पैसे लिए और अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गया। मुझे छोटे-मोटे रोल तो मिल जाते, लेकिन निर्माता पैसे देने से मना कर देते। अगर फीस मांगता तो जवाब में कहते कि तुम्हारा स्क्रीन टाइम कम कर देंगे। 10 साल तक बॉलीवुड में संघर्ष किया और फिर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। जैसे ही मैंने ढेर सारा पैसा कमाना शुरू कर दिया तो मेरे पिताजी को लगने लगा कि मैं किसी लायक हूं। वो मेरी इज्जत करने लगे। एक दिन वो अचानक रोने लगे और कहा कि मुझे माफ कर दो। मैंने हमेशा तुम्हें गलत समझा। उन्हें ऐसे देखकर मैं उनके पैरों में गिर गया और कहा कि ऐसा मत करिए। मुझे उनमें भगवान दिखाई दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका