न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं ये दो दिग्गज सिंगर, दिलजीत ने बच्ची की फोटो शेयर कर लिखा...

इन दिनों दो पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और दिलजीत दोसांझ अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट से खूब धमाल मचा रहे हैं। दोनों के शो में जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Dec 2024 1:45:57

2 News : एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं ये दो दिग्गज सिंगर, दिलजीत ने बच्ची की फोटो शेयर कर लिखा...

इन दिनों दो पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और दिलजीत दोसांझ अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट से खूब धमाल मचा रहे हैं। दोनों के शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। फैंस उनके गानों पर जमकर झूम रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच कुछ विवाद चल रहा है, जो जगजाहिर हो गया है। ढिल्लों ने हाल ही चंडीगढ़ में अपने शो के दौरान पंजाबी भाषा में बात कर दिलजीत को आड़े हाथों लिया। ढिल्लों ने स्टेज पर दिलजीत को इंस्टाग्राम से अनब्लॉक करने और फिर उनके बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने के लिए कहा।

दरअसल दिलजीत ने इंदौर में कॉन्सर्ट के दौरान ढिल्लों और करण औजला को भारत में अपना शो शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दी थीं। इसके जवाब में ढिल्लों ने शो के दौरान कहा कि मैं बस एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं दिलजीत पाजी। पहले मुझे इंस्टाग्राम पर अनब्लॉक करें और फिर मुझसे बात करें। पर्दे के पीछे क्या चल रहा है, इसके बारे में मैं किसी को सच नहीं बताता। पहले मुझे अनब्लॉक करो फिर हम एकता के बारे में बात करते हैं। रियल वर्ल्ड में जिओ ऐसे फेक बत बनो। इसके बाद एपी ने इंस्टाग्राम पर अपने फोन की स्क्रीन शेयर की और बताया कि कैसे दिलजीत ने उन्हें ब्लॉक किया हुआ है।

इस पर दिलजीत ने ढिल्लों की प्रोफाइल शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने उन्हें ब्लॉक नहीं किया है। दिलजीत ने फोन की स्क्रीन शेयर करते हुए लिखा, “मैंने आपको कभी ब्लॉक नहीं किया, मेरे पंगे सरकार से हो सकते हैं कलाकार से नहीं।” इस पर ढिल्लों ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं कुछ भी कहने की योजना नहीं बना रहा था क्योंकि मुझे पता था कि हर कोई मुझसे नफरत करेगा, लेकिन कम से कम हम जानते हैं कि क्या सच है और क्या नहीं।”

diljit dosanjh,singer diljit dosanjh,ap dhillon,singer ap dhillon,diljit ap,chandigarh concert,mumbai concert,maharashtra,telangana

मुंबई कॉन्सर्ट से बच्ची की फोटो शेयर कर दिलजीत ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज

दिलजीत दोसांझ आजकल अपने 'दिल-लुमिनाटी टूर' को लेकर चर्चाओं में हैं। इसकी शुरुआत 26 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई थी। टूर 29 दिसंबर को गुवाहाटी में खत्म होगा। हाल ही दिलजीत ने मुंबई में अपने कॉन्सर्ट से फैंस का दिल जीत लिया। उनके शो को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की थी, जिसको लेकर अब दिलजीत ने पलटवार किया है।

उन्हें कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स और शराब से जुड़े गानों से बचने की सलाह देने के साथ बच्चों को मंच पर नहीं बुलाने की भी हिदायत दी गई। दिलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुंबई कॉन्सर्ट से एक बच्ची की फोटो शेयर करते हुए राज्य सरकार पर तंज कसा। बच्ची को मां गोद में लिए है। बच्ची ने ईयर मफ पहने हुए हैं और अपनी ड्रेस पर 'मैं हूं पंजाब' लिखा हुआ है।

दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, “ये दिल-लुमिनाती टूर की खूबसूरती है।” इसके साथ ही उन्होंने नोटिस का भी जिक्र किया। बता दें, महाराष्ट्र से पहले दिलजीत को हैदराबाद में कॉन्सर्ट के दौरान तेलंगाना सरकार की ओर से नोटिस भेजा गया था, जिसको लेकर उन्होंने तंज भी कसा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री