न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘दयाबेन’ ने किए लागबाग के राजा के दर्शन, वीडियो वायरल, अंकिता ने परिवार के साथ की गौरी मां-बप्पा की पूजा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कई सालों तक ‘दयाबेन’ के किरदार से लोगों का मनोरंजन करने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी का एक वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 11:39:01

2 News : ‘दयाबेन’ ने किए लागबाग के राजा के दर्शन, वीडियो वायरल, अंकिता ने परिवार के साथ की गौरी मां-बप्पा की पूजा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कई सालों तक ‘दयाबेन’ के किरदार से लोगों का मनोरंजन करने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर दिशा हाल ही में लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके साथ पति और बेटी भी थी। इस दौरान दिशा पारंपरिक गुलाबी और हरे रंग की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही उन्हें क्लिक करने की कोशिश की गई उन्होंने झट से मास्क पहन चेहरा ढक लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा के चारों ओर सिक्योरिटी मौजूद थी, क्योंकि पंडाल में भारी भीड़ थी।

दिशा ने पूरे भक्तिभाव के साथ बप्पा के दर्शन किए और फिर शांति से बाहर निकल गईं। पैपराजी ने उन्हें परिवार के साथ पोज देने के लिए कहा, लेकिन दिशा ने विनम्रता से मना कर दिया। दिशा ने भीड़ से बचने के लिए सिक्योरिटी की मदद ली और सीधे कार की ओर बढ़ गईं। वहां मौजूद लोग दिशा की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे। एक और वीडियो में दिशा पंडाल में बप्पा के आगे शीश झुकाती दिख रही हैं। भीड़ में लग रहे धक्कों के बावजूद उनके चेहरे पर मुस्कान बरकरार रही और वह गणपति के पैरों पर मत्था टेकती दिखीं।

ये वीडियो देख फैंस काफी खुशी जता रहे हैं। वे चाहते हैं कि दिशा की TMKOC में वापसी हो जाए। दिशा ने साल 2017 में अपनी प्रेग्नेंसी के चलते शो छोड़ दिया था और तब से नहीं लौटीं। पिछले कुछ समय से उनकी वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन इस बारे में अभी तक दिशा ने कुछ नहीं कहा है। हालांकि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी बीच-बीच में बयान देकर उम्मीद जताते रहते हैं। दिशा को रक्षाबंधन के मौके पर असित के साथ देखा गया था जहां उन्होंने उनको राखी बांधी थी। असित एक्ट्रेस के घर गए थे और वहां की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर शेयर भी किए थे।

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बुधवार (3 सितंबर) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ गौरी मां और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करती नजर आईं। अंकिता और उनके पति विक्की जैन की भक्ति और उत्साह स्पष्ट झलक रहे हैं। अंकिता पारंपरिक परिधान में विधि-विधान से पूजा करती दिख रही हैं।

पूजा के बाद वह और विक्की मेहमानों और मीडिया को उपहार बांटते भी नजर आए। इस खास मौके पर उनके घर का माहौल भक्ति और खुशी से सराबोर था। अंकिता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “गौरी मां और बप्पा का आशीर्वाद हमें हमेशा आगे बढ़ाता है। इस सेवा, प्रार्थनाओं और उन सभी लोगों के लिए बहुत आभारी हूं, जो हमारे घर इस छोटे-से पवित्र पल को मनाने आए। सभी की मनोकामनाएं पूरी हों और हम हमेशा अपने दिल में श्रद्धा बनाए रखें। गणपति बप्पा मोरया!” अंकिता ने सफेद रंग की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया था।

राउंड इयररिंग्स, नेकलेस और मांग में सिंदूर उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। विक्की ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। अंकिता का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें अंकिता और विक्की की जोड़ी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। वे ‘बिग बॉस 17’ में साथ नजर आए थे और उन्होंने आखिरी तक चुनौती पेश की थी। इस दौरान दर्शक उनकी केमिस्ट्री पर फिदा हो गए। इसके बाद वे ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के पहले और दूसरे सीजन में भी खूब जंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह