न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिशा पाटनी के घर के बाहर चलीं गोलियां, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी; दी खुली धमकी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर गुरुवार रात फायरिंग हुई। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जिम्मेदारी लेते हुए खुली धमकी दी। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई और जांच शुरू की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 8:08:22

दिशा पाटनी के घर के बाहर चलीं गोलियां, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी; दी खुली धमकी

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के परिवार पर संकट के बादल गहराते दिख रहे हैं। गुरुवार देर रात बरेली स्थित उनके घर के बाहर फायरिंग की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और रिटायर्ड सीओ विजिलेंस जगदीश पाटनी, यानी दिशा के पिता के घर के बाहर गोलियां दागीं।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया। पाटनी परिवार के घर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में पांच विशेष टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं।

गैंगस्टर ने कबूला अपराध, दी नई चेतावनी

इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। उसकी गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि यह हमला दिशा की बहन खुशबू पाटनी की कथित टिप्पणी का परिणाम है।

पोस्ट में लिखा गया है कि उन्होंने यह कदम प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ की गई टिप्पणी के बदले के तौर पर उठाया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कोई संतों और धर्मों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करता है, तो उसका भी यही हश्र होगा। गैंग ने खुले शब्दों में लिखा— “यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे।” इस धमकी भरे संदेश में कई अन्य गैंगस्टरों को भी टैग किया गया।

पुलिस की सख्ती, जांच में जुटी टीमें

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घर के बाहर से कई खाली कारतूस बरामद हुए हैं। जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है और संदिग्धों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एसएसपी ने कहा कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और उसके नेटवर्क पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने पाटनी परिवार से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस समय घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

घटना के वक्त कौन था घर पर

फायरिंग के समय बरेली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित विला नंबर 40 में दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी (सेवानिवृत्त डीएसपी), उनकी मां और बहन खुशबू पाटनी मौजूद थीं। अचानक हुई गोलीबारी से परिवार दहशत में है, लेकिन पुलिस ने आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह