न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिशा के पिता रिटायर्ड DSP से हुई 25 लाख की ठगी, कबीर बेदी ने बताया परवीन बॉबी से ब्रेकअप का कारण

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार (15 नवंबर)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Nov 2024 11:05:13

2 News : दिशा के पिता रिटायर्ड DSP से हुई 25 लाख की ठगी, कबीर बेदी ने बताया परवीन बॉबी से ब्रेकअप का कारण

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार (15 नवंबर) को इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार में उच्च पद व आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनवाने के नाम पर दिशा के पिता से 25 लाख रुपए की ठगी की गई। बरेली कोतवाली के एसएचओ डीके शर्मा ने बताया कि बरेली सिविल लाइंस क्षेत्र के निवासी जगदीश की ओर से शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग व उनकी पत्नी प्रीति गर्ग जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश और ओएसडी हिमांशु के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

शिकायत के आधार पर बरेली कोतवाली में धोखाधड़ी, जालसाजी और रुपए ठगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के ठिकानों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जगदीश ने आरोप लगाया कि शिवेंद्र उनके परिचित थे। शिवेंद्र ने उनकी मुलाकात दिवाकर और जयप्रकाश से कराई। इन लोगों ने बड़े राजनीतिक संपर्कों का दावा करते हुए उन्हें सरकारी आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या अन्य प्रतिष्ठित पद दिलाने का वादा किया।

विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने जगदीश से 25 लाख रुपए लिए। इसमें से 5 लाख नकद और 20 लाख 3 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए गए। जब 3 महीने में कोई काम नहीं हुआ तो आरोपियों ने पैसे ब्याज सहित लौटाने का वादा किया। बाद में जब उन्होंने रकम वापस मांगी, तो धमकियां देनी शुरू कर दीं। शुरुआत में आरोपियों ने दावा किया कि काम प्रगति पर है और झूठा विश्वास दिलाने के लिए एक व्यक्ति को विशेष कार्याधिकारी बताकर उनसे मिलवाया।

disha patani,actress disha patani,disha father,disha father defrauded,dsp jagdish singh patani,kabir bedi,actor kabir bedi,parveen babi,actress parveen babi,kabir parveen

परवीन बॉबी के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे कबीर बेदी

कबीर बेदी (78) ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। उनकी जबरदस्त पर्सनलिटी और दमदार आवाज उन्हें औरों से अलग बनाती थी। कबीर की आज भी खास फैन फॉलोइंग है। कबीर का दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ अफेयर था। अब कबीर ने इस बारे में बात की है। कबीर ने हाल ही में डिजिटल कमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने नहीं बल्कि परबीन ने मुझसे रिश्ता तोड़ा था।

यह तब खत्म हुआ जब मैंने उन पर मेडिकल ट्रीटमेंट लेने का दबाव डाला था क्योंकि मैं जानता था कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं थीं। इटली में मेरा शो सैंडोकन रिलीज हुआ था। मैं एक अंतरराष्ट्रीय स्टार बन रहा था। उस समय मेरे साथ वहां परवीन भी थीं। वो तो इसलिए हमारा रिश्ता खत्म हुआ क्योंकि जब इटली के बाद हम लंदन आए तो मैंने देखा उसकी कंडीशन ख़राब हो रही है। और उसको ये मंजूर नहीं था, जबकि मैं जानता था कि अगर वो ट्रीटमेंट नहीं लेगी तो हाल बिगड़ता जाएगा और इस बात पर हमारा सैपरेशन हो गया था।

ये बात सही है कि भारतीय मीडिया ने मुझे दोषी ठहराया कि मैंने परवीन को रिजेक्ट कर दिया, इसलिए परवीन का दिमाग खराब हो गया। सच ये था कि परवीन को पहले से मेंटल प्रॉब्लम थीं। उसने मुझे छोड़ा था मैंने नहीं। उल्लेखनीय है कि परवीन का 2005 में 55 साल की उम्र में निधन हो गया था। दूसरी ओर कबीर ने 4 शादियां कीं और उनके 3 बच्चे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री