वर्ष 2004 में लोकप्रिय सिंगिंग शो इंडियन आइडल सीजन 1 में तीसरे स्थान पर रहे राहुल वैद्य आज टेलीविजन जगत के जाने-माने नाम हैं। राहुल आज गुरुवार (23 सितंबर) को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर ये न्यूलीवेड कपल मालदीव वैकेशन पर निकले है। इस दौरान दिशा ने मालदीव से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए राहुल को बर्थडे विश किया था। वहीं, अब उन्होंने लेटेस्ट फोटोज में अपना बोल्ड अवतार दिखाया है, वो पिंक स्विमसूट में पूल में उतरी हैं और ये तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं।














