न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, बना चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में

दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई (79) की तबीयत शनिवार (7 दिसंबर) को खराब हो गई। उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Dec 2024 11:34:12

दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, बना चुके हैं कई सुपरहिट फिल्में

दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई (79) की तबीयत शनिवार (7 दिसंबर) को खराब हो गई। उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा कि घई को नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था और वो ठीक हैं। सूत्र ने एएनआई को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। हम हर साल ऐसा करते हैं क्योंकि सभी जांच करना महत्वपूर्ण है और उनके व्यस्त कार्यक्रम के कारण, हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराते हैं ताकि डॉक्टर सभी टेस्ट ठीक से कर सकें। वे बिल्कुल ठीक हैं।

इससे पहले अस्पताल की ओर से बताया गया था कि घई इस्केमिक हृदय रोग के मरीज हैं और हाल ही में उन्हें हाइपोथायरायडिज्म का भी पता चला था। दूसरी ओर कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घई को बोलने में कठिनाई और याददाश्त खोने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। बता दें घई भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 55वें संस्करण में शामिल हुए थे।

इसकी कई झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। घई ने पिछले महीने ऐलान किया था कि अब्बास-मस्तान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एतराज’ के सीक्वल पर काम हो रहा है। 20 साल पहले आई इस फिल्म को घई ने प्रोड्यूस किया था। घई पिछले दिनों सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में गेस्ट के रूप में भी नजर आए थे।

shubhash ghai,director subhash ghai,filmmaker subhash ghai,subhash ghai hospital,shubhash ghai mumbai,subahsh ghai health update

सुभाष घई ने साल 1967 में शुरू किया था फिल्मी करिअर

घई को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 57 साल हो गए हैं। घई ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत बॉलीवुड में एक अभिनेता के तौर पर की थी। उन्होंने 'तकदीर' और 'आराधना' जैसी हिट फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद वे 'उमंग' और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका में भी नजर आए। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1967 में की थी और तब से लेकर अब तक वह दर्जनों फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

घई रोमांटिक, म्यूजिकल, थ्रिलर, देशभक्ति समेत हर तरह की फिल्में बना चुके हैं। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही हैं। घई की लोकप्रिय फिल्मों में 'कालीचरण', 'कर्ज', 'हीरो', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' शामिल हैं। साल 2006 में उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री