न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : डायरेक्टर मुरुगादॉस ने बताई ‘सिकंदर’ के नहीं चलने की वजह, इस एक्ट्रेस के साथ थीं मां नहीं तो कास्टिंग डायरेक्टर…

सुपरस्टार सलमान खान की कोई भी फिल्म हो उससे फैंस और बॉक्स ऑफिस को बहुत बड़ी उम्मीद रहती है। ऐसे में सलमान की कोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 8:52:17

2 News : डायरेक्टर मुरुगादॉस ने बताई ‘सिकंदर’ के नहीं चलने की वजह, इस एक्ट्रेस के साथ थीं मां नहीं तो कास्टिंग डायरेक्टर…

सुपरस्टार सलमान खान की कोई भी फिल्म हो उससे फैंस और बॉक्स ऑफिस को बहुत बड़ी उम्मीद रहती है। ऐसे में सलमान की कोई फिल्म अच्छा बिजनेस नहीं करे या फिर कहें कि सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ नहीं खींचे तो यह बात हजम नहीं हो पाती। हालांकि इसी साल मार्च में ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जिससे हर किसी का दिल टूट गया। फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया था जो तमिल इंडस्ट्री के स्टार हैं। अब मुरुगादॉस ने मूवी के अच्छा परफॉर्म न कर पाने के पीछे की वजह बताई है।

मुरुगादॉस ने कहा कि जब हम अपनी मातृभाषा में फिल्में बनाते हैं तो हमें ताकत मिलती है। तब हम जानते हैं कि क्या हो रहा है। आज एक ट्रेंड चलता है और ऑडियंस उस ट्रेंड से जुड़ जाती है। जब हम भाषा बदलते हैं तो समझ नहीं पाते कि आज के युवा उस भाषा में क्या पसंद कर रहे हैं। हमें एक स्क्रिप्ट की जरूरत होती है उस पर विश्वास करने के लिए। एक बार के लिए तो मैं तेलुगु फिल्में तो ले सकता हूं, लेकिन हिंदी हमारे लिए शायद कारगर न हो क्योंकि स्क्रिप्ट लिखने के बाद उसका अंग्रेजी में अनुवाद करते हैं और फिर उसका हिंदी में अनुवाद होता है। हम सिर्फ यह अंदाजा लगा सकते हैं कि वे क्या कह रहे हैं, लेकिन ठीक से पता नहीं है कि क्या हो रहा है।

जब आप किसी अनजान भाषा और जगह पर फिल्म बनाते हैं तो लगता है कि अपाहिज हैं। लगता है कि यह जैसे आपके हाथ में नहीं है। मैं इस बात में यकीन रखता हूं कि हमारी ताकत इस बात पर निर्भर करती है कि हम कहां और किस संस्कृति से आते हैं। वैसे बता दें कि मुरुगादॉस की यह कोई पहली हिंदी फिल्म नहीं थी। इससे पहले वे अक्षय कुमार और आमिर खान के साथ फिल्म बना चुके हैं और जोकि हिट रही थी। अक्षय की ‘हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ (2014) और आमिर की ‘गजनी’ (2008) के पीछे मुरुगादॉस थे। 'गजनी' उनकी तमिल फिल्म 'गजनी' और 'हॉलीडे' उनकी फिल्म 'थुप्पक्की' की हिंदी रीमेक थी। दोनों ने ही शानदार बिजनेस किया था।

sikandar movie,sikandar,director ar murugadoss,ar murugadoss,Salman Khan,sikandar flop,helly shah,actress helly shah,helly casting couch

हेली शाह ने शेयर किया करिअर के शुरुआती दौर का डरावना एक्सपीरियंस

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हेली शाह (29) ने हाल ही में अपने करिअर के शुरुआती दौर का एक भयावह अनुभव साझा किया। हेली ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे एक डरावने कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें बेवकूफ बनाने की कोशिश की थी। हेली ने कहा कि एक बार मैं अपनी मां के साथ फिल्म सिटी की एक कास्टिंग कंपनी में ऑडिशन देने गई थी। मैं उस शो का नाम नहीं बताना चाहती, लेकिन वो उस समय बहुत पॉपुलर था। ये मेरे करिअर के शुरुआती 2-3 सालों की बात है।

हम वहां गए और मैंने ऑडिशन भी दिया। उसके बाद उन्होंने मेरी मां के सामने ही मुझसे गलत तरीके से बात करना शुरू कर दिया। वो बात पैसों की थी। यह कास्टिंग काउच जैसा तो नहीं था, लेकिन यह बेहद डरावना था। मैं इसके बारे में किसी को बताना भी नहीं चाहती थी। अगर कोई यूं ही कह देता कि हम एजेंसी फीस के तौर पर 10 परसेंट लेंगे, तो हम दे देते, लेकिन जिस तरह से वो हमारे पास आया और हमारे साथ खिलवाड़ करने लगा, वो बहुत ही डरावना था। वो खुद भी संदिग्ध लग रहा था। शायद इसलिए कि मेरी मां मेरे साथ थी, इसलिए उसने मेरे साथ बदतमीजी नहीं की, लेकिन अगर मैं अकेली जाती, तो वो कुछ और कर सकता था।

मुझे बस इतना याद है कि जैसे ही हम उस ऑफिस से बाहर निकले, तो मैं काफी घबरा गई और डर गई थी। मैं सचमुच कांप रही थी। उस समय यह इंडस्ट्री मेरे लिए नई थी। बता दें हेली को 'स्वरागिनी' सीरियल से सबसे ज्यादा पहचान मिली थी। उन्हें ‘दीया और बाती हम’, 'इश्क में मरजावां', 'सूफियाना प्यार मेरा', 'खुशियों की गुल्लक आशी' और 'गुलाल' जैसे कई टीवी शो में भी देखा गया है। वह डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 9' में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी