न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका कक्कड़ ने कंधे में चोट लगने से छोड़ा सेलेब्रिटी मास्टरशेफ, सोशल मीडिया यूजर्स इस कारण कर रहे हैं ट्रॉल

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी को टीवी की दुनिया की फेवरेट जोड़ी में से एक माना जाता है। दोनों पर फैंस बेशुमार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 11:36:57

दीपिका कक्कड़ ने कंधे में चोट लगने से छोड़ा सेलेब्रिटी मास्टरशेफ, सोशल मीडिया यूजर्स इस कारण कर रहे हैं ट्रॉल

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी को टीवी की दुनिया की फेवरेट जोड़ी में से एक माना जाता है। दोनों पर फैंस बेशुमार प्यार लुटाते हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में घर बनाया हुआ है। हालांकि दीपिका ने शादी के बाद परिवार को प्राथमिकता देते हुए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। दीपिका ने पिछले दिनों लंबे समय बाद रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के साथ कमबैक किया।

दर्शक एक बार फिर से दीपिका से कनेक्ट हो गए थे, लेकिन उन्होंने हाथ में लगी चोट की वजह से शो बीच में ही छोड़ दिया। उनके इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया। अब कुछ नेटिजंस ने दावा किया है कि दीपिका ने झूठ बोलकर शो छोड़ा है। शो छोड़ने की खबरें वायरल होने के बाद दीपिका ने भी कंफर्म किया कि उन्होंने क्विट कर लिया है। दीपिका ने बताया कि कंधे में चोट लगने के कारण वह हाथ भी नहीं हिला पा रही थीं क्योंकि उन्हें शूटिंग में दर्द महसूस होता था।

अब एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि दीपिका ने चोट के बारे में झूठ बोला है। वह शो छोड़ने के अगले ही दिन अपने पति के साथ छुट्टी पर गई थीं। इसके अलावा दीपिका अपने बच्चे को भी अच्छे से संभाल रही थीं और घर के काम भी कर रही थीं। यह पोस्ट सामने आने के बाद दीपिका को सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया जा रहा है।

dipika kakar,actress dipika kakar,celebrity masterchef,celebrity masterchef show,dipika cooking show,shoaib ibrahim,dipika shoaib

दीपिका ने कहा, दवा के बावजूद दर्द कम नहीं हुआ…

उल्लेखनीय है कि दीपिका ने अपने व्लॉग में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण शो बीच में ही छोड़ने की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते फेस्टिवल एपिसोड के दौरान जब मैं सेट पर पहुंचीं तो मेरे कंधे में काफी दर्द महसूस होने लगा और दवा के बावजूद दर्द कम नहीं हुआ। मुझे लिम्फ नोड्स डायग्नोज हुआ था, जो दर्द की जड़ थी।

प्रोडक्शन के लोगों को मुझे अस्पताल भी ले जाना पड़ा। इसके बाद मैंने सेहत का ख्याल रखने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार टेली टॉक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो से हर हफ्ते 2.3 लाख रुपए फीस वसूल रही थीं। हालांकि बहुत से लोग दीपिका की बात पर भरोसा नहीं कर रहे। एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि उन्होंने अपने एक महीने के फेस्टिवल की वजह से शो छोड़ा है।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि उन्होंने बच्चे की देखभाल करने के कारण शो छोड़ा होग।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हाथों में लिम्फ नोड्स अक्सर बच्चे के जन्म के बाद होते हैं और यह बहुत दर्दनाक होता है। मुझे नहीं लगता कि वह इसके बारे में झूठ बोल रही हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ