न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटे को देख इमोशनल हुईं दीपिका, व्लॉग में दी हेल्थ अपेडट, इस मशहूर सिंगर के छोटे भाई का हुआ निधन

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को कुछ समय पहले ही स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। अब दीपिका ठीक हैं और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 12:16:21

2 News : बेटे को देख इमोशनल हुईं दीपिका, व्लॉग में दी हेल्थ अपेडट, इस मशहूर सिंगर के छोटे भाई का हुआ निधन

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को कुछ समय पहले ही स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। अब दीपिका ठीक हैं और उन्हें अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा चुका है। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी सर्जरी के बाद पहली झलक दिखाई। दीपिका की गर्दन पर बैंडेज और चेहरे पर कमजोरी साफ नजर आ रही थी। इस दौरान जैसे ही उनका बेटा रुहान उनसे मिलने पहुंचा, तो वो इमोशनल हो गईं। शोएब ने व्लॉग के जरिए दीपिका की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि 2 दिन के बाद वो कल रात अच्छे से सोई हैं। जबसे पता लगा कि बीमारी है, तब से ही चीजें मुश्किल रहीं पर अब ठीक हैं।

सर्जरी के बाद से ही दीपिका काफी इमोशनल हो गई हैं। दीपिका ने भी व्लॉग में फैंस को दुआ देने के लिए शुक्रिया कहा। दीपिका ने कहा कि मैं आप लोगों से आराम से बात करूंगी लेकिन हॉस्पिटल में भी हर कोई मुझसे आकर मिल रहा है। स्टाफ भी बार-बार कहता है कि आप ठीक हो जाओगी। रिकवरी अच्छे से हो रही है। खांसी के चलते सबकुछ काफी मुश्किल रहा है। इस दौरान दीपिका की सास ने आकर उन्हें आशीर्वाद दिया। बेटे को देखकर दीपिका काफी भावुक हो गई। उसे खेलता देखकर दीपिका उसके पीछे-पीछे चलती दिखीं।

वह रुहान को खूब प्यार करती नजर आ रही हैं। लोग भी इस वीडियो को देख राहत महसूस कर रहे हैं। अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की हालत में सुधार देख वे भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। दीपिका और शोएब ने 7 जून को अस्पताल के कमरे में ईद मनाई थी। शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी फोटो शेयर की थी। बता दें दीपिका और शोएब ने साल 2023 में बेटे का स्वागत किया था। उल्लेखनीय है कि दीपिका ने कुछ समय पहले कई सालों बाद वापसी करते हुए सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टर शेफ’ में शिरकत की थी। हालांकि दीपिका ने स्वास्थ्य कारणों के चलते शो बीच में ही छोड़ दिया था।

2 News : बेटे को देख इमोशनल हुईं दीपिका, व्लॉग में दी हेल्थ अपेडट, इस मशहूर सिंगर के छोटे भाई का हुआ निधन

पंजाबी सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान ने दुनिया को कहा अलविदा

कई सालों से लोगों का दिल जीत रहे पंजाबी सिंगर गुरदास मान (68) इस समय दुखी हैं। गुरदास के छोटे भाई गुरपंथ मान का निधन हो गया है। वे दो महीने से बीमार थे। उनके पैरालिसिस हो गया था। उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गुरपंथ के चचेरे भाई गुरमीत मान ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा कि वो अस्पताल में भर्ती थे।

वहीं उनके स्वास्थ्य में सुधार भी देखा गया था, जिसके बाद अस्पताल ने उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया था। लेकिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और वे संसार छोड़कर चले गए। गुरपंथ पंजाब के गिद्दड़बाहा में रहते थे। साथ ही वे एक किसान के साथ-साथ कमीशन एजेंट भी थे। उनके दो बच्चे और बीवी विदेश में रहते हैं।

गुरदास मान के फैंस गुरपंथ के निधन पर दुख जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज मंगलवार (10 जून) को उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। गुरदास की ओर से अभी तक कोई पोस्ट शेयर नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज