न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटी को छोड़ने के आरोप पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, इस एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस महिला-पुरुष को देगा समान वेतन

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक है। हालांकि कई बार इन्हें बेवजह ट्रॉल भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Mar 2025 7:58:02

2 News : बेटी को छोड़ने के आरोप पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, इस एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस महिला-पुरुष को देगा समान वेतन

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक है। हालांकि कई बार इन्हें बेवजह ट्रॉल भी किया जाता है। साल 2023 में खबर आई थी कि दीपिका की पहली शादी से उन्हें एक बेटी थी जिसे उन्होंने छोड़ दिया। दीपिका ने आखिरकार अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। दीपिका ने एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी और ट्रॉल होने पर खुलकर बात की। दीपिका ने कहा कि मुझ पर झूठा आरोप लगाया गया कि मैंने अपनी बेटी को छोड़ दिया था। इस बात ने मुझे बुरी तरह प्रभावित किया।

मैं एक मां पर इस तरह का आरोप लगाने का सोचूंगी भी नहीं कि उसने अपनी बेटी को छोड़ दिया। इन आरोपों ने मुझ पर गहरा असर पड़ा क्योंकि उस समय मैं पहले बच्चे को लेकर प्रेग्नेंट थीं। मेरी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि जब मेरा बच्चा आएगा तो लोग यही कहेंगे। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं थी। रुहान एक प्री-मेच्योर बेबी हुआ था और अस्पताल में मैंने एक मुश्किल दौर काटा। हाल ही शोएब ने भी अपने व्लॉग में इस बात का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि मैं आज यह स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि यह खबर फर्जी है।

जिस व्यक्ति ने यह गलत खबर फैलाई है उसका मकसद स्पष्ट नहीं है। दीपिका मानसिक रूप से प्रभावित थी। उसे बहुत सी बातें कही गईं। लोगों को किसी भी तरह के निष्कर्ष पर इतनी जल्दी नहीं पहुंचना चाहिए और न ही निर्णय लेना चाहिए। यह एक महिला के खिलाफ एक बड़ा आरोप है, जो अपने पहले बच्चे को जन्म दे रही थी और उससे पहले उसका मिसकैरेज भी हो चुका था। उल्लेखनीय है कि दीपिका इन दिनों सोनी टीवी पर रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशैफ्स’ में नजर आ रही थीं। उन्होंने कंधे में चोट के कारण यह शो छोड़ दिया है। दीपिका ने लंबे समय बाद इस शो के जरिये टीवी पर वापसी की थी। दीपिका ने साल 2018 में ‘बिग बॉस 12’ का खिताब जीता था।

dipika kakar,actress dipika kakar,shoaib ibrahim,dipika shoaib,dipika daughter,clebrity masterchefs,samantha ruth prabhu,actress samantha,samantha production house,nandini reddy

सामंथा रुथ प्रभु के प्रोडक्शन हाउस के फैसले की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने दी जानकारी

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सामंथा ने साल 2023 में ‘ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स’ के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। सामंथा का इसके बारे में कहना था कि यह नए दौर के विचारों और अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्मों का निर्माण करेगा। अब तेलुगु फिल्म डायरेक्टर और राइटर नंदिनी रेड्डी तीसरी बार सामंथा के साथ काम करने जा रही हैं। इस दौरान नंदिनी ने सामंथा के एक महत्वपूर्ण फैसले के बारे में खुलासा किया।

बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में महिलाओं पर एक पैनल चर्चा के दौरान नंदिनी ने कहा कि मैं अपनी अगली फिल्म में सामंथा के साथ काम कर रही हूं। चर्चा के दौरान नंदिनी ने सिनेमा में लैंगिक आधार पर वेतन में अंतर पर बात करते हुए सामंथा द्वारा उठाए गए कदम के बारे बताया कि सामंथा ने यह तय किया है कि उनके प्रोडक्शन हाउस ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स के तहत उनके पहले प्रोडक्शन 'बंगाराम' में काम करने वाले सभी लोगों को समान वेतन मिले। सामंथा 'बंगाराम' में लीड एक्ट्रेस भी हैं।

सामंथा अपनी फिल्म पर वेतन समानता लागू करने वाली संभवत: पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। उनके इस ऐतिहासिक कदम का फेस्टिवल में मौजूद सभी पैनलिस्टों ने स्वागत किया। सामंथा की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उनका साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य से शादी के 4 साल बाद साल 2021 में तलाक हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी