न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका इसलिए नहीं बनना चाहतीं ‘रामायण’ मूवी का हिस्सा, तलाक को लेकर शोएब-दीपिका ने दी यह रिएक्शन

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इससे जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेकरार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 8:46:10

2 News : दीपिका इसलिए नहीं बनना चाहतीं ‘रामायण’ मूवी का हिस्सा, तलाक को लेकर शोएब-दीपिका ने दी यह रिएक्शन

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इससे जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। साथ ही माता सीता के रूप में साउथ इंडियन एक्ट्रेस साईं पल्लवी नजर आएंगे। पिछले साल रणबीर और साईं की शूटिंग के दौरान की कई फोटो वायरल हुई थीं। इस बीच एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ कन्नन ने मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’में सीता माता का यादगार किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया से इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर सवाल पूछा।

इस पर दीपिका ने कहा कि मेरे भाई ने एक बार कहा था, आप सीता के रूप में जानी जाती हैं और आपको सीता के रूप में ही मरना चाहिए। मुझे ये बात समझ आ गई है कि लोग मुझे सीता के तौर पर जानते हैं और रामानंद सागर की ‘रामायण’ जितनी लोकप्रिय हुई थी उतनी कोई ‘रामायण’ लोकप्रिय नहीं हो सकती। फिर मैं अपनी इमेज के साथ छेड़छाड़ क्यों करूं? मैं सीता हूं, मैंने इस बात को मान लिया है। 35 सालों से मैंने सीता होने की जिम्मेदारी निभाई है, फिर मैं कुछ और बनने की कोशिश क्यों करूं।

मेरे पास एक बड़े प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया था और वे मेरे हाथ में सिगरेट देखना चाहते थे। मैंने मना कर दिया। कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि ये लोग मुझसे ऐसा कुछ करने की उम्मीद रख कैसे लेते हैं? उल्लेखनीय है कि रामायण सीरियल ने सभी कलाकारों को विशेष पहचान दिलाई थी। लोग आज भी दीपिका को सीता माता के रूप में ही देखते हैं। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर ‘रामायण’ का फिर से प्रसारण हुआ था, जिस पर लोगों ने भरपूर प्यार लुटाया।

dipika chikhlia,actress dipika chikhlia,ramayana movie,dipika ramayana,dipika mata sita,dipika kakar,shoaib ibrahim,dipika shoaib

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने ब्रेकिंग न्यूज बता उड़ाया अफवारों का मजाक

‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टेलीविजन के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2018 में भोपाल में धूमधाम से शादी की। साल 2023 में दीपिका ने बेटे रूहान को जन्म दिया। बीते कुछ दिनों से दीपिका-शोएब की तलाक की खबरें चल रही हैं। अब दोनों ने इस पर रिएक्ट किया है। शोएब ने अपने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दीपिका संग तलाक की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज शेयर करते हुए बोला, तुमने मुझे बताया नहीं इंडस्ट्री में एक और शादी टूट रही है, वो हमारी है। उनकी बात पर दीपिका ने कहा कि मैं क्यों बताऊं ये तुमको, मैं सुमड़ी में ये सब करूंगी। शोएब अपने परिवार वालों से कहते हैं कि दीपिका ने फाइनली ये डिसीजन लिया है कि वह अलग हो रही हैं। ये ब्रेकिंग न्यूज मैं सबको देने वाला हूं अपने घरवालों को। दीपिका साथ में हम रमजान का महीना निकाल लेते हैं फिर देखते हैं तलाक का क्या करना है।

इस पर दीपिका ने कहा कि रमजान के बाद वह घर छोड़कर चली जाएंगी। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले दीपिका ने अपना इंस्टा बायो बदल दिया। शोएब ने वीडियो में बताया कि कैसे एक मीडिया पब्लिकेशन ने बस इस आधार पर ही उन दोनों के तलाक की अफवाह उड़ाना शुरू कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ