मॉडल टर्न्ड एक्टर डिनो मोरिया इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी एक्टिंग सराही जा रही है। 45 वर्षीय डिनो ने साल 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। डिनो ने साल 2010 में एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक ले लिया था। डिनो ने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात करते हुए करियर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। डिनो ने बताया कि मैंने फिल्मों से इसलिए ब्रेक लिया था क्योंकि करियर में मुझे मनचाहे रोल नहीं मिल रहे थे। मैंने ब्रेक लेकर दिल्ली के एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया। इससे पहले 15 फिल्मों में एक्टिंग करने के बावजूद मैं कभी एक्टिंग स्कूल नहीं गया था।














