न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ED के शिकंजे में डिनो मोरिया: बढ़ीं मुश्किलें, मीठी नदी घोटाले में दोबारा होगी पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया पर मीठी नदी घोटाले में जांच का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने पूछताछ के लिए दोबारा समन भेजा है। डिनो पर घोटाले से जुड़े बिचौलियों से लेन-देन के आरोप लगे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 11:13:11

ED के शिकंजे में डिनो मोरिया: बढ़ीं मुश्किलें, मीठी नदी घोटाले में दोबारा होगी पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया की कानूनी मुश्किलें दिन-ब-दिन गहराती जा रही हैं। एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें 18 जून को ईडी ऑफिस में हाजिर होना था, लेकिन अभिनेता पेश नहीं हुए। इसके चलते ईडी ने उन्हें एक और समन जारी कर दिया है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि डिनो मोरिया को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। यही वजह मानी जा रही है कि वो 18 जून को पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। इससे पहले भी ईडी उनसे इस घोटाले के सिलसिले में सवाल-जवाब कर चुकी है, लेकिन कुछ नई जानकारियों के आधार पर अब दोबारा पूछताछ जरूरी हो गई है।

डिनो की बढ़ती परेशानी – क्या होगी अगली चाल?

डिनो मोरिया को आज फिर से ईडी के सामने पेश होना है। पिछली बार अनुपस्थित रहने के बाद उन्हें अब दोबारा समन भेजा गया है। इस मामले में एक्टर पर मीठी नदी की सफाई यानी डी-सिल्टिंग प्रोजेक्ट से जुड़े घोटाले में संलिप्त होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उनके संबंध इस घोटाले के कथित बिचौलियों और ठेकेदारों से हैं। इतना ही नहीं, ईडी को ऐसे बैंकिंग दस्तावेज भी हाथ लगे हैं, जिनसे इन लेन-देन की पुष्टि होती है।

अब तक डिनो मोरिया से इस मामले में 3 बार पूछताछ हो चुकी है। दो बार मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने और एक बार ईडी ने उनसे सवाल पूछे हैं। इस घोटाले में डिनो के अलावा उनके भाई सेंटिनो मोरिया, कुछ बीएमसी अधिकारियों और अन्य कुल 8 लोगों को समन भेजा गया है। बता दें कि मीठी नदी की सफाई योजना साल 2005 के बाद शुरू हुई थी और तब से इस परियोजना को लेकर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।

कब और कैसे डिनो का नाम आया सामने?

इस पूरे प्रकरण में डिनो मोरिया का नाम तब सामने आया, जब पुलिस ने आरोपी केतन कदम और जय जोशी के कॉल रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच की। इन कॉल रिकॉर्ड्स से खुलासा हुआ कि डिनो और उनके भाई सेंटिनो ने भी केतन कदम से कई बार फोन पर बातचीत की थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर उनका उन आरोपियों से क्या संबंध है और क्या इस संबंध का कोई सीधा जुड़ाव घोटाले से है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ