न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : KBC-17 में दिलजीत की इस बात ने जीता फैंस का दिल, पीयूष पांडे को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमिताभ-अभिषेक

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) में छाए हुए हैं। हर बार की तरह अमिताभ ने इस बार भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 1:45:02

2 News : KBC-17 में दिलजीत की इस बात ने जीता फैंस का दिल, पीयूष पांडे को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमिताभ-अभिषेक

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) में छाए हुए हैं। हर बार की तरह अमिताभ ने इस बार भी समां बांध रखा है। जल्द ही शो में पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ दिखेंगे। इस बीच शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें नजर आ रहा है कि दिलजीत जैसे ही मंच पर पहुंचे, उन्होंने अमिताभ के पैर छू लिए। बिग बी ने तुरंत उन्हें गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और यह पल देखते ही दर्शकों की तालियां गूंज उठीं। अमिताभ ने ऑडियंस से कहा, “देवियों और सज्जनों, मिलिए पंजाब दा पुत्तर, दिलजीत दोसांझ से।”

दिलजीत ने झुककर उनके पैर छुए, जिसके बाद अमिताभ ने उन्हें गले लगाया। यह दृश्य देखकर दर्शक और फैंस दोनों ही भावुक हो गए। वीडियो में दिलजीत मुस्कुराते हुए कहते नजर आए, “सत श्री अकाल सर।” और पूरा सेट तालियों से गूंज उठा। KBC के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “देवियों और सज्जनों, कहते हैं कौन आ गया...KBC में दिलजीत दोसांझ!” यह एपिसोड अगले शुक्रवार (31 अक्टूबर) को रात 9 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो में दिलजीत अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए लाइव परफॉर्मेंस भी देंगे।

वे अपना लोकप्रिय गाना ‘मैं हूं पंजाब’ सुनाएंगे। अमिताभ भी उनकी एनर्जी और स्टेज प्रजेंस से काफी प्रभावित हो जाते हैं। दिलजीत ने इससे पहले एक्स (ट्विटर) पर अपने KBC एपिसोड के बारे में एक यूजर को बताया था। यूजर ने दिलजीत से पूछा था, “केबीसी में आपका अनुभव कैसा रहा?' इस पर दिलजीत ने जवाब दिया, 'यह पंजाब में आई बाढ़ के लिए है।” ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शो में दिलजीत द्वारा जीती गई राशि पंजाब के बाढ़ राहत अभियान के लिए दान की जाएगी।

इस साल पंजाब में बाढ़ आई थी, जिसके बाद सेलेब्स ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दिया था। दिलजीत ने पंजाब के कई गांवों को गोद लेने की घोषणा की थी और उनकी टीम पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद के लिए जमीनी लेवल पर मदद की थी। दिलजीत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। हाल ही में वे एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के साथ म्यूजिक वीडियो ‘चार्जर’ में दिखे थे, जबकि मानुषी छिल्लर के साथ उन्होंने सॉन्ग ‘कुफर’ रिलीज किया है। वे ‘बॉर्डर 2’ मूवी में सनी देओल और वरुण धवन के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा दिलजीत अपने ऑरा वर्ल्ड टूर 2025 पर हैं, जहां वे सिडनी, मेलबोर्न, ऑकलैंड और बैंकॉक जैसे शहरों में लाइव परफॉर्म करेंगे।

अमिताभ ने शुक्रवार को पीयूष को याद करते हुए ब्लॉग में लिखा था…

दिग्गज एड गुरु पीयूष पांडे का शुक्रवार (24 अक्टूबर) को निधन हो गया। वे 70 साल के थे। आज शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ पीयूष को अंतिम विदाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने पीयूष को भावपूर्ण विदाई दी। इनके अलावा और भी कई सेलेब्स ने पीयूष को श्रद्धांजलि दी है।

अमिताभ ने इससे पहले शुक्रवार को अपने एक ब्लॉग के जरिए पीयूष के निधन पर शोक जताया था। अमिताभ ने लिखा था, “एक रचनात्मक प्रतिभा…एक अत्यंत मिलनसार मित्र और मार्गदर्शक…हमें छोड़कर चले गए। दुख जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। पीयूष पांडे का निधन हो गया। उनके द्वारा छोड़े गए रचनात्मक कार्य उनकी असीम रचनात्मकता के शाश्वत प्रतीक रहेंगे।”

सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी पीयूष के निधन पर शोक व्यक्त किया था। शाहरुख ने X (ट्विटर) पर लिखा था, “पीयूष पांडे के साथ काम करना और उनके साथ रहना हमेशा कंफर्टेबल और मजेदार लगता था। उनके द्वारा रचे गए अद्भुत जादू का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। उन्होंने अपनी प्रतिभा को इतनी सहजता से पेश किया और भारत की एड इंडस्ट्री में क्रांति ला दी। मेरे दोस्त तुम्हारी बहुत याद आएगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड