न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत ने दिखाई PM मोदी के साथ मुलाकात की झलक, इस एक्ट्रेस की फिर से लगीं प्रेग्नेंसी की अटकलें

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वे अपने म्यूजिकल कॉन्सर्ट दिल लुमिनाती टूर से फैंस के दिलों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Jan 2025 1:01:40

2 News : दिलजीत ने दिखाई PM मोदी के साथ मुलाकात की झलक, इस एक्ट्रेस की फिर से लगीं प्रेग्नेंसी की अटकलें

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वे अपने म्यूजिकल कॉन्सर्ट दिल लुमिनाती टूर से फैंस के दिलों पर छाए हुए हैं। दिलजीत ने मंगलवार रात लुधियाना में हुए कार्यक्रम में अपने गानों से समां बांध दिया। इसके बाद बुधवार को नया साल शुरू होते ही दिलजीत ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। दिलजीत ने ये तमाम तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिलजीत पीएम मोदी संग बातचीत करते और उनके सामने गाना गुनगुनाते दिखे।

दिलजीत ने 1 जनवरी को इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर फोटो साझा कीं जिनमें वे मोदी को गुलदस्ता देते, बातचीत करते और उन्हें उपहार में एक अपने दिल लुमिनाती टूर की एक खास तस्वीर वाला फ्रेम भेंट करते नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने एक रील वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे बड़ा सा गुलदस्ता लेकर नई दिल्ली स्थित पीएमओ ऑफिस में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने मोदी को देखते ही पहले झुककर अभिवादन किया और उसके बाद सम्मान के साथ उन्हें बुके देकर तस्वीरें क्लिक करवाईं।

वीडियो में दिलजीत और मोदी को बातचीत करते भी देखा जा सकता है। इस दौरान मोदी कहते हैं कि हिंदुस्तान के गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है। इस दौरान दिलजीत ने गुरु नानक की अरदास भी सुनाई। उन्हें गाना गाते देख मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ ताल मिलाने के लिए टेबल पर थाप देने लगे। मोदी ने दिलजीत से कहा कि वे अपने नाम की तरह सच्चे हैं, क्योंकि जहां भी जाते हैं लोगों का दिल जीत लेते हैं। दिलजीत ने जवाब में कहा कि हम पढ़ते थे कि 'मेरा भारत महान', लेकिन जब मैंने पूरे भारत की यात्रा की, तो मुझे एहसास हुआ कि लोग ऐसा क्यों कहते हैं।

इलियाना डिक्रूज ने शेयर किया 2024 के यादगार पलों का वीडियो

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की एक पोस्ट ने उनकी दोबारा प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दे दी है। बुधवार (1 जनवरी) की सुबह इलियाना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी 2024 की यादगार पलों का वीडियो है। इसमें हर महीने की एक छोटी क्लिप शामिल है। इलियाना ने इस क्लिप के कैप्शन में लिखा, “प्यार। शांति। दयालुता। उम्मीद है कि 2025 में ये सब इससे भी ज्यादा होगा। हालांकि इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अक्टूबर की क्लिप में प्रेग्नेंसी किट के साथ भावुक दिखीं।

इसके बाद से उनके फॉलोअर्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि इलियाना की शादी माइकल डोलन से हुई है। इस जोड़े ने अगस्त 2023 में पहले बच्चे का स्वागत किया और उसका नाम कोआ। इलियाना के इंस्टाग्राम पर तस्वीरों में पहली फोटो कोआ के पहले जन्मदिन की है। इसमे इलियाना सजावट के साथ खुशी से बातचीत करते हुए दिखाई दी।

दूसरी में उन्हें चॉकलेट केक का एक बड़ा टुकड़ा खाते हुए देखा गया। एक वीडियो में कोआ को एक छोटा पेपर बैग पकड़े हुए दिखाया गया था और अन्य तस्वीरों में उन्हें इलियाना की गोद में सोते हुए और माता-पिता के साथ मस्ती करते हुए दिखाया गया है। अंतिम तस्वीर एक पारिवारिक स्नैपशॉट है। इसके कैप्शन में लिखा है, “समय कहां चला गया?? बस ऐसे ही, मेरा बच्चा 1 साल का हो गया।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ