न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकप्रियता के हवाई घोड़े पर सवार दिलजीत दोसांझ, री रिलीज होगी सूरज पे मंगल भारी

जी स्टूडियोज कॉमेडी फिल्म सूरज पे मंगल भारी को 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज कर रहा है। फिल्म में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 02 Oct 2024 5:16:40

लोकप्रियता के हवाई घोड़े पर सवार दिलजीत दोसांझ, री रिलीज होगी सूरज पे मंगल भारी

पंजाबी अदाकार और गायक दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने टूर को लेकर लोकप्रियता के हवाई घोड़े पर सवार हैं। पश्चिम में दिलजीत के टूर को जबरदस्त सफलता मिली और अब यह भारत में भी सफलता के नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि दिल्ली होने वाले इस कार्यक्रम की टिकटों की कालाबाजारी बहुत ऊँचे दामों में हो रही है। दिलजीत की हालिया सफलता को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने उनकी पुरानी फिल्म को पुन: प्रदर्शित करने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ को हिन्दी फिल्मों में बेहतरीन कामयाबी मिली है। उन्हें लेकर कुछ अच्छी फिल्मों का निर्माण हुआ है। इन्हीं फिल्मों में शामिल है सूरज पे मंगल भारी, जिसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो ने किया था।

अब ज़ी स्टूडियोज़ 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में सूरज पे मंगल भारी को फिर से रिलीज़ करने के लिए तैयार है। मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख अभिनीत, अभिषेक शर्मा की यह हल्की-फुल्की कॉमेडी उन दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर वापसी करेगी, जिन्होंने 2020 में इसकी शुरुआती रिलीज़ को मिस कर दिया था।

दिलजीत दोसांझ की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और कॉमिक टाइमिंग, मनोज बाजपेयी की असाधारण प्रतिभा और फातिमा सना शेख के आकर्षण के साथ मिलकर इस फिल्म को एक ऐसी फिल्म बनाती है जिसे मिस नहीं किया जा सकता। सूरज पे मंगल भारी पहली बार तब रिलीज़ हुई थी जब महामारी के बाद सिनेमाघर फिर से खुल रहे थे, और चुनौतियों के बावजूद, इसने दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ी।

इसके पुनः रिलीज के साथ, ज़ी स्टूडियोज दर्शकों को बड़े पर्दे पर इस रमणीय कॉमेडी का आनंद लेने का एक और अवसर प्रदान करता है, जहां इसके बड़े-से-बड़े हास्य और दिल को छू लेने वाले क्षणों की सबसे अधिक सराहना की जाती है।

वर्ष 2020 मे जब इसका प्रदर्शन हुआ था तब कोराेना महामारी के बाद सीमित संख्या में सिनेमाघर खुले थे और वहाँ भी बहुत कम दर्शकों को सिनेमा देखने दिया जा रहा था। ऐसे में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त असफलता हाथ लगी थी। चूंकि इन दिनों दिलजीत दोसांझ सफलता के हवाई घोड़े पर सवार हैं और दर्शक इस सितारे को देखने के लिए बेताब है, जिसके चलते जी स्टूडियो ने इस फिल्म को री रिलीज करने का फैसला करके अपने घाटे को कम करने का प्रयास किया है। वैसे भी इन दिनों कई फिल्मों को री रिलीज किया जा रहा है। री रिलीज हुई फिल्मों में दो फिल्मों ने बेहतरीन सफलता प्राप्त की है। इनमें से एक है इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी लैला मजनूं और दूसरी है तुम्बाड। इस दोनों फिल्मों ने री रिलीज में पहले जो कमाई की थी उससे तीन गुना ज्यादा कमाई करके स्वयं को ब्लॉकबस्टर फिल्मों की श्रेणी में शामिल करवा लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार