न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत ने ‘सरदार जी 3’ और भारत-पाक मैच पर कही यह बात, इन 8 शहरों में प्रस्तुति देंगे एपी ढिल्लों

मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान उनकी इसी साल आई सरदार जी 3 फिल्म को लेकर हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 1:25:02

2 News : दिलजीत ने ‘सरदार जी 3’ और भारत-पाक मैच पर कही यह बात, इन 8 शहरों में प्रस्तुति देंगे एपी ढिल्लों

मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान उनकी इसी साल आई 'सरदार जी 3' फिल्म को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है। दिलजीत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप में हुए भारत-पाकिस्तान मैच पर भी सवाल उठाए हैं। 'सरदार जी 3' की शूटिंग फरवरी में पूरी हो गई थी, जबकि पहलगाम हमला अप्रैल में हुआ और उस घटना के बाद सितंबर में भारत-पाकिस्तान का मैच खेला गया। हाल ही दिलजीत ने मलेशिया में कॉन्सर्ट किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिलजीत भारतीय झंडे को सलाम करते दिखे।

वे कहते हैं, “वो मेरे देश का झंडा है। मैं अहम मुद्दों पर कुछ कहूंगा। उस वक्त भी और आज भी, हम यही दुआ करते हैं कि पहलगाम में हुए हमले के आतंकियों को सख्त से सख्त सजा मिले। फर्क सिर्फ इतना है कि मेरी फिल्म की शूटिंग हमले से पहले हुई थी, जबकि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच बाद में खेला गया। लोगों ने मुझे बदनाम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन पंजाबी और सिख कौम कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकती। मेरे पास बहुत जवाब हैं लेकिन मैं चुप रहता हूं। सबकुछ दरकिनार कर के मैं कुछ नहीं कहता हूं लेकिन मेरे पास बहुत सारे जवाब हैं। जिंदगी ने सिखाया है कि दूसरों की बातों का जहर अपने अंदर नहीं लेना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि ‘सरदार जी 3’ में दिलजीत के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर विरोध हुआ था। ऐसे में लंबे समय तक फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं उतारा जा सका। बाद में 27 जून को इसे भारत को छोड़कर अन्य देशों में रिलीज किया गया। वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भी भारत-पाकिस्तान विवाद की भेंट चढ़ गई थी, जो आज तक कहीं भी रिलीज नहीं हुई है।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई। इस दौरान भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन कर दिए गए। इन दिनों दुबई में एशिया कप जारी है और भारत-पाकिस्ताम के दो मैच हो चुके हैं। फाइनल में एक बार फिर से दोनों पड़ोसी देश आमने-सामने हो सकते हैं।

एपी ढिल्लों ने पोस्ट शेयर कर दी कार्यक्रम की जानकारी, अहमदाबाद से करेंगे शुरुआत

पंजाबी रैपर व सिंगर एपी ढिल्लों यूएई के हालिया सोल्ड-आउट कॉन्सर्ट की कामयाबी के बाद 'वन ऑफ वन' टूर के साथ भारत लौट रहे हैं। ये उनका तीसरा इंडिया रन होगा, जो पिछले साल के 'द ब्राउनप्रिंट' टूर से भी बड़ा साबित होने वाला है। दिसंबर में शुरू होने वाला ये 8 शहरों का एरिना टूर फैंस को उनके हिट सॉन्ग्स के साथ इमर्सिव लाइव एक्सपीरियंस देगा। एपी के साथ स्टेज पर उनके लॉन्ग-टाइम कॉलेबोरेटर शिंडा काहलोन भी होंगे, जो परफॉर्मेंस को और धमाकेदार बनाएंगे।

एपी ने अपने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट शेयर करते हुए लिखा, “इंडिया, दिसंबर में 'वन ऑफ वन' टूर के लिए मिलते हैं। चाहे ये जर्नी मुझे कहीं भी ले जाए, होम हमेशा अलग ही फील कराता है। चलो इसे अनफॉरगेटेबल बना दें! इंडिया हमेशा मेरी आर्ट और इंस्पिरेशन का सेंटर रहेगा। यहां के फैंस का सपोर्ट मुझे हमेशा एनर्जी देता है। इस टूर पर नए ऑडियंस से कनेक्ट होने और यादगार मोमेंट्स क्रिएट करने का इंतजार है।” जैसे ही यह पोस्ट सामने आई फैंस की रिएक्शंस की बरसात हो गई। बता दें टिकट बुकिंग के लिए बुकमाईशो पर एक्सक्लूसिव सेल होगी।

वीजा क्रेडिट/डेबिट कार्ड होल्डर्स के लिए प्री-सेल 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। जनरल ऑन-सेल 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे खुलेगी। एपी का यह दौरा 5 दिसंबर से अहमदाबाद से शुरू होगा। इसके बाद 7 दिसंबर को वे दिल्ली और 12 दिसंबर को लुधियाना में धूम मचाएंगे। वे 14 दिसंबर को पुणे और 19 दिसंबर को बेंगलुरु में प्रस्तुति देंगे। फिर 21 दिसंबर को कोलकाता और 26 दिसंबर को मुंबई में उनका धमाल देखने को मिलेगा। आखिरी दौरा 28 दिसंबर को जयपुर में होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह