न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत ने एडवाइजरी जारी होने पर दिया ऐसा जवाब, इस दिन रिलीज होगी फरहान की मूवी ‘120 बहादुर’

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट दिल लुमिनाटी टूर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिलजीत पूरे देश के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 1:20:51

2 News : दिलजीत ने एडवाइजरी जारी होने पर दिया ऐसा जवाब, इस दिन रिलीज होगी फरहान की मूवी ‘120 बहादुर’

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट दिल लुमिनाटी टूर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिलजीत पूरे देश के बड़े-बड़े शहरों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। लोग दिलजीत पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि उनके कॉन्सर्ट में बाधाएं भी आ रही हैं। इसके चलते दिलजीत को कई नोटिस और एडवाइजरी मिल चुकी हैं। दिलजीत पर आरोप लगे हैं कि वे कॉन्सर्ट में शराब, ड्रग्स से संबंधित गाने गाते हैं। इस कारण वे जिस शहर में भी कॉन्सर्ट के लिए जाते हैं, उससे पहले एडवाइजरी जारी कर दी जाती है कि इस तरीके के शब्द और गानों का इस्तेमाल नहीं करना।

अब दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र में उनके खिलाफ जारी एडवाइजरी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। जब दिलजीत मुंबई में कॉन्सर्ट कर रहे थे, उस दौरान दिलजीत ने इसको लेकर रिएक्शन शेयर की। दिलजीत ने कॉन्सर्ट शुरू करने से पहले कहा कि मैंने कल अपनी टीम से पूछा कि कोई एडवाइजरी तो जारी नहीं हो गई, मेरे खिलाफ तो उन्होंने कहा सब ठीक है।

आज सुबह उठा तो पता चला कि मेरे खिलाफ एडवाइजरी जारी हो गई है। लेकिन आप चिंता न करें सारी एडवाइजरी मेरे ऊपर, आप यहां जितना मजा करने आए हैं, मैं आपको उससे डबल मजा दूंगा। इसके बाद दिलजीत ने अमृत मंथन का भी उदाहरण दिया। दिलजीत ने कहा, “आज सुबह मेरे मन में एक बड़ा अच्छा ख्याल आया कि जब समुद्र मंथन हुआ तो उसमें से जो अमृत निकला वो देवताओं ने पिया, लेकिन जो विष था वो शिवजी ने पिया था।

शिवजी भी वो जहर अपने अंदर लेकर नहीं गए उन्होंने उसे अपने कंठ तक रखा, इसलिए उनको नीलकंठ कहते हैं। तो इससे मुझे यही सीखने को मिला कि जिंदगी और दुनिया आपके ऊपर चाहे कितना भी जहर फेकें, आप कभी भी उसको अपने अंदर लेकर मत जाओ। आप अपने काम में कमी नहीं आने दो, चाहे लोग आपको कितना भी रोकें, टोके, लेकिन आप अपने आपको अंदर से परेशान न होने दें। एंजॉय करें और मजा करें, क्योंकि आज मैं झुकेगा नहीं…”

फरहान अख्तर ‘120 बहादुर’ फिल्म में करेंगे आर्मी अफसर का रोल

'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्म में एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले फिल्ममेकर फरहान अख्तर वापसी करने को तैयार हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2021 में आई 'तूफान' थी। फरहान अब एक आर्मी अफसर के रोल में दिखेंगे। इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट, अमित चंद्रा की ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ मिलकर फिल्म '120 बहादुर' लेकर आ रही है।

फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी मेजर शैतान सिंह भाटी PVC और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों को श्रद्धांजलि है। साल 1962 के भारत-चीन युद्ध के बैकड्रॉप में बनी '120 बहादुर' प्रसिद्ध रिजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है, जहां बहादुरी और बलिदान ने इतिहास रचा। फिल्म की इमोशनल कहानी और शानदार विजुअल्स दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। फरहान की परफॉर्मेंस मेजर की बहादुरी और लीडरशिप को दिखाती है। फरहान ने कैप्शन में लिखा, “1962 से अब तक 62 साल हो गए हैं…

आज हम रिजांग ला के नायकों के अद्वितीय साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं। 120 बहादुर मेजर शैतान सिंह और उनके बहादुर लोगों की वीरता और अदम्य भावना के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है, जो दुर्गम बाधाओं के बावजूद डटे रहे। उनकी कहानी समय-समय पर गूंजती रहती है, हमें आजादी की कीमत और एकता की ताकत की याद दिलाती है, साथ ही अहीर समुदाय को विशेष सलाम, जिनके बेटों ने हमारे राष्ट्र की रक्षा में बेजोड़ बहादुरी का प्रदर्शन किया।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री