न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलजीत दोसांझ ने बेंगलुरू कॉन्सर्ट में दीपिका पादुकोण को किया नमन, प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार दिखीं एक्ट्रेस

सितंबर 2024 में बेटी दुआ को जन्म दिया, जिसके बाद से एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर हैं। हाल ही में वह दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट में नजर आईं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Dec 2024 3:20:49

दिलजीत दोसांझ ने बेंगलुरू कॉन्सर्ट में दीपिका पादुकोण को किया नमन, प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार दिखीं एक्ट्रेस

ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने इसी साल सितंबर में अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया था। दुआ के जन्म के बाद से रणवीर सिंह को कई बार देखा गया है, लेकिन दीपिका को देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित थे। हाल ही में दीपिका पादुकोण पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट में नजर आईं। बेटी के जन्म के बाद यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस है। दिलजीत के कॉन्सर्ट में न सिर्फ एक्टर डांस करते और एन्जॉय करते नजर आए, बल्कि पंजाबी सिंगर ने दिल लुमिनाती इंडिया टूर में उन्हें सेल्फ मेड स्टार भी कहा।

दीपिका को कॉन्सर्ट में एन्जॉय करते देख फैंस भी काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस दीपिका 'लवर्स' लिखा व्हाइट स्वेटशर्ट पहनकर स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसे उन्होंने ब्लू जींस के साथ पेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं। इस कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दीपिका सामने बैठकर दिलजीत की शानदार परफॉर्मेंस को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं, वहीं उनके इर्द-गिर्द मौजूद फैंस गाना गाते और चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दिलजीत ने दीपिका को स्टेज पर भी बुलाया, जहां उन्होंने डांस किया और दिलजीत को थोड़ी कन्नड़ भी सिखाई। पंजाबी सिंगर ने दीपिका पादुकोण को सेल्फ मेड स्टार बताया और कहा कि उन्होंने डीपी को बड़े पर्दे पर देखा है।

दीपिका इस दौरान जिंस पैंट और टी शर्ट में झूमती नजर आईं। वह भांगड़ा करती हुई देखी जा सकती हैं, जबकि दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। जैसे ही कैमरा स्टेज की ओर मुड़ता है तो वह 'हस हस' गाने पर झूमने लगते हैं, उनके पीछे ग्राफिक दिखाया जाता है। दिलजीत पारंपरिक पंजाबी परिधान में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दीपिका दोसांझ को कन्नड़ भाषा की कुछ लाइनें सिखाती देखी और सुनी जा रही हैं। दीपिका के इस अंदाज को देख दर्शक ताली बजाते हैं।

दिलजीत एक्ट्रेस की प्रशंसा करते हुए कहते हैं, 'क्या आप विश्वास कर सकते हैं दोस्तों, हमने जिन्हें बड़े पर्दे पर देखा है, वह खूबसूरत एक्ट्रेस आज हमारे बीच हैं। अपने दम पर इन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। आपको गर्व होना चाहिए, हम सभी को गर्व है।'

दीपिका बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार किसी कॉन्सर्ट में नजर आई हैं। उनके लिए यह कार्यक्रम इसलिए खास था क्योंकि यह उनके गृहनगर में आयोजित किया गया था। कोपेनहेगन में जन्मी अभिनेत्री मॉडलिंग में आने से पहले बेंगलुरु में रहती थीं।

उन्होंने बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' में अपनी बड़ी शुरुआत के बाद हिंदी सिनेमा में एक बेहद सफल करियर बनाया, जिसके साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ट्रैक रिकॉर्ड साझा किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री