न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलजीत ने कॉन्सर्ट बीच में रोक टाटा को दी श्रद्धांजलि, वीडियो वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज भी आहत

भारतीय बिजनेस टाइकून रतन नवल टाटा (86) का देहांत हो गया है। बुधवार देर रात उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Oct 2024 12:43:45

दिलजीत ने कॉन्सर्ट बीच में रोक टाटा को दी श्रद्धांजलि, वीडियो वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज भी आहत

भारतीय बिजनेस टाइकून रतन नवल टाटा (86) का देहांत हो गया है। बुधवार देर रात उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। हर कोई टाटा के जाने से आहत है। सब अपने-अपने तरीके से दुख जता रहे हैं। इस बीच एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ को जैसे ही टाटा के निधन की सूचना मिली तो उन्होंने अपना लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया और उनको खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। बता दें दिलजीत आजकल दुनियाभर में अपने लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे हैं।

हाल ही में यूनाइटेड किंग्डम में कॉन्सर्ट करने वाले दिलजीत दूसरे यूरोपियन कंट्री जर्मनी पहुंचे और वहां बुधवार रात को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट को होस्ट कर रहे थे। इसी दौरान दिलजीत को टाटा के स्वर्गवास के बारे में सूचना मिली और उन्होंने तुरंत ही कॉन्सर्ट को बीच में रोक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दिलजीत बोल रहे हैं कि हमारे प्रिय रतन टाटा जी का देहांत हो गया है।

यही जिंदगी है, जिस तरह से उन्होंने अपनी बेदाग लाइफ जी, उसकी प्रशंसा होनी बनती है। उन्होंने हमें सिखाया है कि मेहनत करो और शांति से अपने लक्ष्य पर ध्यान दो। किसी के बारे में उन्होंने कभी भी एक शब्द गलत नहीं कहा और अच्छा काम किया। आज का ये प्रोग्राम चढ़दीकला के नाम, क्योंकि हमने हमेशा चढ़दीकला ही सीखी है। जिस भी हालात में रहे हैं, हमेशा चढ़कीकला।

कमल हासन ने रतन टाटा को बताया पर्सनल हीरो, लिखा...

बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री भी रतन टाटा के निधन की खबर मिलते ही पूरी तरह से शोक में डूब गई। स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शोक जताया और दिग्गज बिजनेस टाइकून को श्रद्धांजलि दी। कमल हासन ने एक्स पर लिखा, “रतन टाटा जी मेरे पर्सनल हीरो थे, जिन्हें मैंने अपनी लाइफ में हमेशा फॉलो करने की कोशिश की है। एक राष्ट्रीय खजाना जिसका राष्ट्र निर्माण में योगदान हमेशा आधुनिक इतिहास की कहानी में अंकित रहेगा।”

फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने लिखा, “लीजेंड जन्म लेते हैं और वो हमेशा जीवित रहते हैं। टाटा प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए बिना एक दिन भी रहना मुश्किल है। रतन टाटा की विरासत रोजमर्रा की जिंदगी में बुनी गई है। अगर कोई इसकी कसौटी पर खरा उतरेगा पंचभूतों के साथ समय, यह वह है।” जूनियर एनटीआर ने लिखा, “इंडस्ट्री का एक टाइटन, सोने का दिल!

रतन टाटा जी की निस्वार्थ परोपकारिता और दूरदर्शी नेतृत्व ने अनगिनत लोगों के जीवन को बदल दिया है। भारत उनका कृतज्ञ ऋणी है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।” राणा दग्गुबाती ने लिखा, “उनकी विरासत जारी रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत ने आज एक दिग्गज खो दिया है।” धनुष, एआर रहमान, साई धर्म तेज और कई अन्य सेलेब्स ने भी अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री