Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पंजाब 95’ के पोस्टर में दमदार लुक में दिखे दिलजीत, CBFC ने फिल्म में 127 कट लगाने को कहा, डायरेक्टर नाराज

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म ‘पंजाब 95’ लंबे समय से सुर्खियों में है। इस बीच फिल्म का नया पोस्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 7:52:48

‘पंजाब 95’ के पोस्टर में दमदार लुक में दिखे दिलजीत, CBFC ने फिल्म में 127 कट लगाने को कहा, डायरेक्टर नाराज

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म ‘पंजाब 95’ लंबे समय से सुर्खियों में है। इस बीच फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बन गया है। पोस्टर में दिलजीत मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की भूमिका में नजर आ रहे हैं। दिलजीत को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। खून से सना चेहरा, बंधे हुए हाथ और डरावनी निगाहों वाला यह पोस्टर फिल्म की संवेदनशील और गंभीर कहानी की झलक दिखाता है। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलजीत ने इंस्टा स्टोरी पर ‘पंजाब 95’ के 3 पोस्टर साझा किए।

इनमें पहली तस्वीर में वे एक साधारण कुर्ता और पगड़ी में कच्चे फर्श पर बैठे दिखे। दूसरी में उनका चेहरा खून और चोटों से लथपथ है। तीसरी फोटो में वे दो बच्चों के साथ पोज देते दिखे। दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, “मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं। पंजाब 95.” यह लुक न केवल खालरा के संघर्ष को दर्शाता है, बल्कि फिल्म के इमोशनल और थ्रिलर तत्वों को भी सामने लाता है। इसके डायरेक्टर हनी त्रेहान और प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला, अभिषेक चौबे और हनी त्रेहान हैं। ‘पंजाब 95’ खालरा की जिंदगी पर आधारित है।

खालरा ने 1980 और 1990 के दशक में पंजाब में उग्रवाद के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर 25000 से ज्यादा सिख युवाओं की गैरकानूनी हत्याओं, अपहरण और गुप्त दाह संस्कारों का पर्दाफाश किया था। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इन आंकड़ों को सही माना। खालरा 6 सितंबर 1995 को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए और बाद में उनकी हत्या की पुष्टि हुई। साल 2005 में सीबीआई जांच में पंजाब पुलिस के 6 अधिकारियों को उनकी हत्या का दोषी ठहराया गया। फिल्म में दिलजीत खालरा के रूप में दिखेंगे, जबकि अर्जुन रामपाल और जगजीत संधू के भी अहम रोल हैं।
diljit dosanjh,actor diljit dosanjh,punjab 95,punjab 95 movie,punjab 95 poster,director honey trehan,cbfc,censor board,sardaar ji 3 ‘पंजाब 95’ के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने कहा, अगर कटस लागू किए गए तो…

‘पंजाब 95’ सेंसर बोर्ड के निशाने पर है। फिल्म के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने सेंसर बोर्ड पर नाराजगी जाहिर की है। CBFC ने फिल्म में 127 कट लगाने को कहे हैं। फिल्म दिसंबर 2022 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पास अटकी हुई है। हनी ने एनडीटीवी को बताया कि सीबीएफसी ने 127 कट्स की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है। अगर 127 कट्स किए गए, तो केवल ट्रेलर ही बचेगा। उन्होंने इन कट्स से असहमति जताई और कहा कि अगर ये लागू किए गए तो वे फिल्म से अपना नाम हटा देंगे।

उन्होंने कहा कि वे निर्माताओं पर इन कट्स के दबाव को समझते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि फिल्म अब उनके निर्देशन को प्रतिबिंबित नहीं करेगी। वो सीबीएफसी के सुझाए गए कुछ कट्स से भी असहमत थे। उन्होंने सवाल किया कि जब कहानी पंजाब पर आधारित है, तो वे शीर्षक से पंजाब क्यों हटाना चाहते हैं। वो बोले 'वे पगड़ी पहने पंजाबी पुलिसवाले हैं और वे मुझे उन्हें 'पंजाब पुलिस' न कहकर 'पुलिस' कहने को कहते हैं। इसमें तर्क कहां है? साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम न लिए जाने पर भी आपत्ति जताई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका