न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन से ले सकेंगे दिलजीत की फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का मजा, ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट भी आई सामने

सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अब उन्हें जल्द ही फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में देखा जाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 May 2025 1:22:22

2 News : इस दिन से ले सकेंगे दिलजीत की फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ का मजा, ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट भी आई सामने

सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अब उन्हें जल्द ही फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में देखा जाने वाला है। यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को हंसाने का काम तो करेगी लेकिन उन्हें एक रहस्यमयी दुनिया में भी ले जाएगी। इस फिल्म में दिलजीत एक अजीबोगरीब जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दर्शकों को एक मजेदार सफर पर ले जाएगी। इस बीच इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। यह सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। फिल्म 20 जून को Zee5 पर रिलीज की जाएगी।

रवि छाबड़िया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की शूटिंग बुडापेस्ट में की गई है। यह रवि की पहली फिल्म है। निर्माता अली अब्बास जफर ने कहा कि दिलजीत और मैंने पहले ‘जोगी’ पर काम किया था। उस फिल्म को खत्म करने के बाद मुझे यकीन था कि हमें फिर से साथ काम करना चाहिए। दिलजीत हमारे सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और अब, जब हम ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ को ZEE5 पर दर्शकों के लिए ला रहे हैं, तो मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि हमने अपना दूसरा सहयोग पूरा कर लिया है!

हमारी फिल्म आपको कॉमेडी से मंत्रमुग्ध कर देगी और रहस्य से रोमांचित करेगी। यह पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है। दिलजीत के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। वे शानदार कलाकार हैं। वे एक अनोखे केस को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इस दौरान ढेर सारा हंसी मजाक और मिस्ट्री ड्रामा सामने आएगा। इस फिल्म को हर उम्र के दर्शकों के लिए परफेक्ट बनाने की कोशिश की गई है।

फिल्म में बोमन ईरानी, डायना पेंटी, चंकी पांडे, बनिता संधू, रत्ना पाठक शाह, सुमित व्यास जैसे कलाकार भी हैं। इसे सागर बजाज, रवि छाबड़िया और अली अब्बास जफर ने मिलकर लिखा है। उल्लेखनीय है कि दिलजीत की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘अमर सिंह चमकीला’ थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें दिलजीत के अपोजिट परिणीति चोपड़ा थीं। लोगों ने दिलजीत के काम को खूब पसंद किया।

अजय देवगन की फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के पहले दोनों पार्ट रहे थे सुपरहिट

दिग्गज एक्टर अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने ‘दृश्यम 3’ कंफर्म कर दी है। पैनोरमा स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया। इस पोस्ट में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी। विजय सलगांवकर की वापसी को लेकर फैंस खुश हैं। फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंचेगी। पैनोरमा स्टूडियो ने पोस्ट में लिखा, ‘…और यह हो रहा है!!

अजय देवगन-अभिषेक पाठक ने अगली फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की… #अजयदेवगन और निर्देशक #अभिषेकपाठक की बहुप्रतीक्षित पारिवारिक थ्रिलर की रिलीज डेट तय : 2 अक्टूबर 2026 #गांधीजयंती। फिल्म का निर्माण #पैनोरमास्टूडियोज और #वायकॉम18 द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।” कुछ समय पहले ही पैनोरमा स्टूडियो का कथित एग्रीमेंट सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है।

अब मेकर्स ने ऑफिशियली इसका ऐलान कर दिया है। ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट साल 2015 में आया था। इसके बाद साल 2022 में ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 342.31 करोड़ रुपए कमाए थे। अजय की पिछली फिल्म की बात करें तो वे पिछले दिनों रिलीज हुई ‘रेड 2’ में नजर आए थे। इसमें रितेश देशमुख ने विलेन की भूमिका निभाई। लोगों को फिल्म पसंद आई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी