न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत दोसांझ ने सुधीर चौधरी को दिया करारा जवाब, इस एक्ट्रेस ने हीरो को दिखाई थी चप्पल और...

मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में हैं। देश-दुनिया में दिलजीत का दिल-लुमिनाती टूर जारी है, जिसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 1:35:09

2 News : दिलजीत दोसांझ ने सुधीर चौधरी को दिया करारा जवाब, इस एक्ट्रेस ने हीरो को दिखाई थी चप्पल और...

मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में हैं। देश-दुनिया में दिलजीत का दिल-लुमिनाती टूर जारी है, जिसकी लोकप्रियता देखते ही बन रही है। दिलजीत ने इस टूर के तहत शुक्रवार (22 नवंबर) को लखनऊ में परफॉर्म किया। इस दौरान दिलजीत ने न्यूज एंकर सुधीर चौधरी की बातों का जवाब दिया, जिन्होंने सिंगर को शराब का जिक्र किए बिना गाने गाने और उन्हें हिट बनाने की चुनौती दी थी। उल्लेखनीय है कि कि तेलंगाना सरकार ने दिलजीत से पिछले हफ्ते हैदराबाद में कॉन्सर्ट के दौरान शराब और ड्रग्स को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाने को कहा था।

अब दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर सुधीर को जवाब दिया है। दिलजीत ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे बोल रहे हैं कि मीडिया में ये बातें चल रही हैं 'दिलजीत v/s ये, दिलजीत v/s वो', मैं बता दू ऐसा कुछ नहीं है। मेरा किसी से कोई मुकाबला नहीं है। मुझे हर जगह से बहुत प्यार मिलता है। एक एंकर साहब हैं टीवी पर उनके बारे में बात करना चाहता हूं, मुझे चैलेंज कर रहे थे कि बिना शराब के गाना हिट करके बताएं। आपकी जानकारी के लिए सर, ‘बॉर्न टू शाइन’, ‘किन्नी किन्नी’, ‘गोट’, ‘नैना’, ‘लवर’...मेरे बहुत सारे गाने हैं जो ‘पटियाला पेग’ से बहुत ज्यादा हिट हैं। आपका चैलेंज तो बेकार हो गया।

दूसरी बात, मैं अपने गानों का बचाव नहीं कर रहा हूं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर आप गानों को सेंसर करना चाहते हैं तो सेंसरशिप भारतीय सिनेमा पर भी होनी चाहिए। किस बड़े एक्टर ने शराब वाला गाना या सीन नहीं किया है। सेंसरशिप फिल्मों में भी लगा दो। हर कोई सोचता है कि सिंगर आसान निशाना होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मेरा काम सस्ता काम नहीं है, मेरी फिल्मों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले हैं।

हमारे लिए कॉन्सर्ट के दौरान शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, यह डिस्क्लेमर चलाना और गाना गाना बहुत आसान है, लेकिन फिर ऐसा लगेगा कि हम किसी को टारगेट कर रहे हैं। इसलिए, अगर आपने फर्जी खबर फैलाई है, तो मैं आपको सही खबर चलाने की चुनौती देता हूं। मैं किसी से बिल्कुल भी नाराज नहीं हूं।

खुशबू सुंदर ने बताया, करिअर की शुरुआत में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान...

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर (54) ने हाल ही में IFFI 2024 में शिरकत की। वहां खुशबू ने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए शूटिंग का एक किस्सा शेयर किया। खुशबू ने कहा कि सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं अपनी लाइफ के हर कदम पर संघर्ष करना पड़ता है। जब में अपने करिअर की शुरुआत में थी तो एक बार एक फिल्म की शूटिंग पर हीरो ने मुझसे बहुत अजीब बात की थी। जब हम दोनों क्रू से थोड़ी दूर पर एक सीन शूट कर रहे थे तो एक्टर ने मुझसे कहा था कि साइकिल पर मेरा कोई चांस है क्या।

इस पर मैंने सीधे अपनी चप्पल निकाली और करारा जवाब दिया। मैंने उसी वक्त हीरो को कहा कि मेरी चप्पल का साइज 41 है, तो आप इससे यहीं पर मार खाएंगे या पूरी यूनिट के सामने पिटना पसंद करोगे। इसके बाद उनकी हिम्मत नहीं हुई कि वो मुझसे कुछ कह सके। महिला के साथ अगर कभी भी कुछ होता है, तो उसे उसी वक्त जवाब दे देना चाहिए। कभी भी चीजें बाद के लिए नहीं छोड़नी चाहिए।

कुछ वक्त पहले खुशबू यह खुलासा कर सबको चौंका दिया था कि उनके पिता ने ही उनका यौन उत्पीड़न किया था। खुशबू के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई रजनीकांत स्टारर 'अन्नात्थे' में काम किया था। खुशबू की शादी साल 2000 में सुंदर के साथ हुई थी। उनके दो बेटियां अवंतिका और अनंदिता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री