न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलजीत दोसांझ ने गुवाहाटी कॉन्सर्ट किया पूर्व PM मनमोहन सिंह को समर्पित, बांधे उनकी तारीफों के पुल, देखें वीडियो

मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में दिल लुमिनाटी टूर के तहत परफोरमेंस दे रहे हैं। उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Dec 2024 11:19:49

दिलजीत दोसांझ ने गुवाहाटी कॉन्सर्ट किया पूर्व PM मनमोहन सिंह को समर्पित, बांधे उनकी तारीफों के पुल, देखें वीडियो

मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में दिल लुमिनाटी टूर के तहत परफोरमेंस दे रहे हैं। उनके कार्यक्रम में दर्शक जबरदस्त रिस्पोंस दे रहे हैं। दिलजीत ने रविवार (29 दिसंबर) रात गुवाहाटी के सरुसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समां बांध दिया। अब उन्होंने इस शो से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिलजीत ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया। दिलजीत ने पूर्व पीएम द्वारा दी गई सीखों को भी याद किया और कहा कि आज के युवाओं को उनकी जिंदगी से प्रेरणा लेनी चाहिए।

बता दें मनमोहन ने 26 दिसंबर की रात दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिलजीत ने कहा कि आज का कॉन्सर्ट पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित है। उन्होंने बहुत ही सादा जीवन जीया। उनसे कोई कुछ भी कहता तो वो पलटकर जवाब नहीं देते थे या किसी को बुरा नहीं कहते थे। हालांकि राजनीति जैसे करिअर में ये सबसे मुश्किल काम है। इसके अलावा मनमोहन सिंह पहले सिख थे जिनके साइन भारतीय करेंसी पर छपे थे। जिन पैसों के पीछे पूरी दुनिया भाग रही है, उन पैसों पर उनके दस्तखत हैं।

इस मुकाम तक पहुंच जाना आसान बात नहीं है। ये बात हमें मनमोहन सिंह से सीखनी चाहिए। कोई हमें कितना भी बुरा बोले, हमें हमारे लक्ष्यों से भटकाने की कोशिश करे लेकिन हमें अपने काम पर फोकस बनाए रखना चाहिए। जो भी हमें बुरा कह रहा है, वो भी भगवान का रूप है। सिर्फ आपका टेस्ट हो रहा है कि आप इस पर रिएक्शन कैसे दे रहे हैं। आज का कॉन्सर्ट उनके नाम जिन्होंने अपना पूरा जीवन देशभक्ति में लगा दिया।

दिलजीत ने सुनाई मनमोहन की पसंदीदा शायरी, हजारों जवाबों से मेरी खामोशी अच्छी...

दिलजीत ने मनमोहन के शांत और सरल स्वभाव की भी जमकर तारीफें कीं और कहा कि उन्होंने नेगेटिविटी से ऊपर उठकर अपने लक्ष्यों को हासिल किया। दिलजीत ने मनमोहन की पसंदीदा शायरी दोहराते हुए कहा कि हजारों जवाबों से मेरी खामोशी अच्छी, न जाने कितने सवालों की आबरू रखें। दिलजीत ने अप्रैल 2023 में कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म किया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए।

इसके बाद अप्रैल 2024 में पंजाबी गायक एपी ढिल्लों ने भी इस फेस्टिवल में अपनी प्रस्तुति दी। उल्लेखनीय है कि दिलजीत लंबे समय से अपने टूर के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे देश के अलग-अलग शहरों में अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। हालांकि कुछेक राज्यों में उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा। उनसे कहा गया कि वे गानों में शराब शब्द का प्रयोग नहीं करें। उनकी इवेंट्स का मजा लेने के लिए शुरुआत में टिकटों की कालाबाजारी भी हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा