न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ...तो भारत में शो नहीं करेंगे दिलजीत, वीडियो वायरल, सैफ ने की PM मोदी की जमकर तारीफ

पंजाबी एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ की भारत के साथ विदेशों में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी स्टेज परफोरमेंस सबको मंत्रमुग्ध...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Dec 2024 2:21:34

2 News : ...तो भारत में शो नहीं करेंगे दिलजीत, वीडियो वायरल, सैफ ने की PM मोदी की जमकर तारीफ

पंजाबी एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ की भारत के साथ विदेशों में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी स्टेज परफोरमेंस सबको मंत्रमुग्ध कर झूमने को मजबूर कर देती है। दिलजीत का दिल लुमिनाटी टूर देश-विदेश में खूब हिट रहा। इन दिनों वे भारत के अल-अलग शहरों में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। दिलजीत का तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही शनिवार (14 दिसंबर) को चंडीगढ़ में उनका लाइव कॉन्सर्ट हुआ था। अब वहीं से दिलजीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके फैंस को झटका लग रहा है।

दिलजीत ने अपने लाइव शो में एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी। दिलजीत ने लाखों फैंस की भीड़ में एक शॉकिंग बयान दे डाला। दिलजीत ने भारत में कार्यक्रम करने के लिए एक बड़ी शर्त रख दी। वीडियो में दिलजीत बोलते हैं, “पहले तो मैं प्रशासन को कहना चाहूंगा कि हमारे पास लाइव शो के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तो है नहीं। ये बहुत बड़ा रेवेन्यू है, कितने बंदों को काम मिल रहा है, कितने लोग काम कर रहे हैं। मैं कोशिश करूंगा कि अगली बार स्टेज सेंटर में हो, ताकि सभी लोग मेरे आस-पास हों। जब तक ये नहीं होता, मैं यहां इंडिया में शो नहीं करुंगा, पक्का। प्लीज मेरी प्रशासन से ये गुजारिश है कि इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया करो यार।”

उल्लेखनीय है कि दिलजीत को इन दिनों अपने शो में और भी पाबंदियां झेलनी पड़ी हैं। उनसे कहा जा रहा है कि वे उन गानों को नहीं गाएं जिनमें शराब शब्द का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही शो के दौरान उनसे वॉल्यूम भी धीरे रखने को कहा जाता है, जिससे ध्वनि प्रदूषण नहीं हो। इसके अलावा कॉन्सर्ट्स के टिकट्स ऊंचे दामों में बिकने पर दिलजीत की आलोचना हुई थी। कई लोगों ने उन पर कॉन्सर्ट के टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाया। ऐसे में दिलजीत को हमारे देश में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीएम मोदी को रात में लगभग 3 घंटे का ही आराम मिलता है : सैफ अली खान

तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे एक्टर सैफ अली खान हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। दरअसल कपूर फैमिली ने दिवंगत एक्टर राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मोदी को निमंत्रण देने के लिए मुलाकात की थी। करीना कपूर के पति सैफ भी वहां गए थे। अब सैफ ने इस मुलाकात में हुई बातों का खुलासा किया है।

सैफ ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मुझे खुशी है कि मैं करीना, करिश्मा और रणबीर के कारण इस मुलाकात का हिस्सा बन सका। राज साहब की 100वीं जयंती मनाने के लिए उनके नाम पर एक डाक टिकट होना परिवार के लिए बड़ा सम्मान है। प्रधानमंत्री एक दिन संसद में रहने के बाद हम लोगों से मिलने आए थे। इसलिए मुझे लगा कि वो थके हुए होंगे, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए हम सभी से बहुत अच्छे से मुलाकात की। वे पूरे टाइम हम सबके साथ अटेंटिव रहे।

उन्होंने मेरी मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान के बारे में बातचीत की। करीना के कहने पर प्रधानमंत्री ने मेरे बेटों तैमूर और जेह के लिए एक कागज पर सिग्नेचर किए। मुझे लगा कि वे देश चलाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और फिर भी सभी चीजों में जुड़ने के लिए समय निकाल रहे हैं। मैंने उनसे पूछा कि उन्हें कितना आराम मिलता है तो उन्होंने बताया कि उनको रात में लगभग तीन घंटे का ही आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री