न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पंजाब में बाढ़ से तबाही के बाद दिलजीत सहित इन सितारों ने बढ़ाए मदद के हाथ, सामंथा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप

पंजाब में इस समय कुदरत ने कहर बरपाया हुआ है। भारी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के चलते कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कइयों की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 8:54:24

2 News : पंजाब में बाढ़ से तबाही के बाद दिलजीत सहित इन सितारों ने बढ़ाए मदद के हाथ, सामंथा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप

पंजाब में इस समय कुदरत ने कहर बरपाया हुआ है। भारी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के चलते कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कइयों की जान जा चुकी है और बहुत से लोगों के आशियाने उजड़ गए। हालात इतने गंभीर हैं कि इसे पिछले 40 सालों की सबसे बड़ी बाढ़ कहा जा रहा है। प्रशासन, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं। इस संकट की घड़ी में सेलेब्स भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने सांझ फाउंडेशन के तहत अमृतसर और गुरदासपुर के 10 बाढ़ प्रभावित गांवों को गोद लेने की घोषणा की है।

इसके तहत लोगों को तिरपाल, दवाइयां और सोलर लाइटें दी जाएंगी। बाढ़ से प्रभावित घरों की मरम्मत और किसानों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क ने भी 200 घरों को गोद लेने का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही देखकर हमारा दिल दुखी है। अपने लोगों को बेघर देखना बेहद पीड़ादायक है। हमारी छोटी सी कोशिश में, हम 200 घरों को गोद ले रहे हैं ताकि जिन्होंने सब कुछ खो दिया, उन्हें सहारा मिले। यह सिर्फ आश्रय देने की बात नहीं, बल्कि उम्मीद, सम्मान और नई शुरुआत की ताकत देने की बात है।”

सिंगर मीका सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे इस राहत अभियान में शामिल हो रहे हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम का हिस्सा बनें। गायक गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पंजाब और बाढ़ से प्रभावित सभी राज्यों के लिए प्रार्थना। आइए, हम हरसंभव मदद करें। मैं अपने इलाके डेरा बाबा नानक और अपने गांव धारोवाली के पास राहत शिविर लगा रहा हूं।” कोरोना काल में मसीहा बने एक्टर सोनू सूद ने वीडियो साझा कर कहा, “मैं पंजाब के साथ हूं। इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं है। हम सब मिलकर हर एक व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेंगे। अगर आपको किसी भी तरह की मदद की जरूरत है, तो बेझिझक संदेश भेजें।”

अभिनेता संजय दत्त ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है। प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं। मैं हर तरह से समर्थन करूंगा। बाबाजी सभी को आशीर्वाद और सुरक्षा दें।” कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरा दिल टूट गया है अपने पंजाब को इस तरह बाढ़ से परेशान होते देख। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस आपदा से प्रभावित हैं। हम हमेशा मुश्किल समय में एकजुट हुए हैं और इस बार भी हम एक-दूसरे का साथ देकर इससे उबर जाएंगे। हिम्मत बनाए रखें, हम आपके साथ हैं।”

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “वैष्णो देवी से लेकर शिमला और पंजाब तक। उत्तर भारत के कई इलाके अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश से तबाह हो गए हैं। सभी सुरक्षित रहें। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम सभी अपनी ओर से हरसंभव मदद कर पाएंगे। तब तक, सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।”

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु लंबे समय से कर रहे एक-दूसरे को डेट

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सामंथा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। अपने पति एक्टर नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रही हैं। लंबे समय से उनका नाम मशहूर डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन अब तक दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा। इस बीच सामंथा का वीडियो देख फैंस सोच रहे हैं कि उन्होंने राज के साथ रिलेशन कंफर्म कर दिया है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दुबई ट्रिप की झलक शेयर की है।

वीडियो की शुरुआत में वह कार में बैठकर पोज देती नजर आती हैं। इसके बाद वह एक शख्स का हाथ पकड़कर हल्के-फुल्के अंदाज में हिलाती दिखती हैं। इस पल में दोनों के बीच का कम्फर्ट और बॉन्डिंग साफ दिख रही है। खास बात ये है कि उस शख्स का चेहरा दिखाई नहीं देता। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि राज निदिमोरु ही हैं। पोस्ट पर लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। यहां तक कि वरुण धवन और दिशा पटानी ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया है। बता दें सामंथा की राज से मुलाकात वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ के सेट पर हुई थी। यहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई।

फिर दोनों ने दूसरे प्रोजेक्ट में साथ काम किया, जो वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ थी। इसमें सामंथा के अपोजिट एक्टर वरुण धवन थे। इनके अलावा सामंथा की ‘रक्त ब्रह्मांड : द ब्लडी किंगडम’ को भी राज और डीके ही बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सामंथा ने साल 2017 में साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य के साथ लव मैरिज की थी। हालांकि साल 2021 में उनका तलाक हो गया। नागा ने दिसंबर 2024 में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह