न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलीप कुमार के बंगले को तोड़कर बनेगा आलीशान आवासीय प्रोजेक्ट, लिपलॉक सीन पर धर्मेंद्र ने दी मजेदार रिएक्शन

अभिनय की पाठशाला माने जाने वाले ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने लोगों का सालों-साल मनोरंजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 7:52:51

दिलीप कुमार के बंगले को तोड़कर बनेगा आलीशान आवासीय प्रोजेक्ट, लिपलॉक सीन पर धर्मेंद्र ने दी मजेदार रिएक्शन

अभिनय की पाठशाला माने जाने वाले ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने लोगों का सालों-साल मनोरंजन किया। फैंस उनकी एक्टिंग पर फिदा थे। उनसे जुड़ी कोई भी खबर फैंस के लिए काफी मायने रखती है। अब सूचना सामने आई है कि दिलीप कुमार के पाली हिल बंगले में बदलाव होने जा रहा है। उनका परिवार बंगले को ध्वस्त करके वहां आलीशान रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने पर सहमत हो गया है।

उनके शानदार जीवन और उपलब्धियों को याद करने के लिए एक म्यूजियम भी इस बिल्डिंग में बनाया जाएगा। बंगला आधा एकड़ के विशाल भूखंड में फैला हुआ है और मुंबई के सबसे डिमांडिंग प्लेस पर है। यह प्रोजेक्ट 1.75 लाख वर्ग फुट में बनेगा, जिसमें 11 मंजिल (फ्लोर) होंगी। लिजेंड अभिनेता के परिवार ने इस आलीशान प्रोजेक्ट के लिए रियल्टी डेवलपर अशर ग्रुप के साथ साझेदारी की है। प्रोजेक्ट साल 2027 तक पूरा हो जागा।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह रेजिडेंशियल टावर 900 करोड़ रुपए का भारी राजस्व (रेवेन्यू) देगा। बता दें कि यह प्लॉट सालों से कानूनी विवादों में उलझा था। दिलीप कुमार के परिवार ने एक रियल एस्टेट फर्म पर प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के इरादे से जाली दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया था। लंबी अदालती लड़ाई के बाद 2017 में दिलीप कुमार की पत्नी एक्ट्रेस सायरा बानो ने चाबियां वापस मिलने की खुशखबरी शेयर की थी।

dilip kumar,dharmendra,shabana azmi,saira banu,rocky aur rani kii prem kahaani,dilip kumar bungalow

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में हो रहे धर्मेन्द्र-शबानी आजमी के किस के चर्चे

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसमें धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिपलॉक किस के भी चर्चे हो रहे हैं। 87 की उम्र में धर्मेंद्र ने 72 साल की शबाना आजमी को किस हर किसी को हैरान कर दिया। फिल्म में शबाना और धर्मेंद्र ने बिछड़े हुए प्रेमियों की भूमिका निभाई है जो सालों बाद फिर से मिलते हैं। हाल ही इस फिल्म की एक इवेंट रखी गई, जिसमें करण जौहर, रणवीर, आलिया और धर्मेंद्र समेत पूरी टीम पहुंची। इस दौरान धर्मेंद्र इसी लिपलॉक के बारे में बात करते दिखाई दिए।

धर्मेंद्र ने कहा कि कई लोगों के मेरे पास किसिंग सीन को लेकर मैसेज भी आए। मैंने बोला ये तो मेरे बाएं हाथ का खेल है। मुझे लगता है कि लोगों को इसकी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा, इसीलिए ऐसा रिएक्शन मिला। आखिरी बार मैंने 'लाइफ इन ए मेट्रो' में नफीसा अली के साथ किसिंग सीन किया था। उस वक्त लोगों ने इसकी तारीफ की थी। जब करण ने हमें यह सीन सुनाया तो हम समझ गए और महसूस किया कि यह सीन फिल्म के लिए जरूरी है।

इसे जबरदस्ती फिल्म में नहीं रखा गया है। मैंने कहा कि हां मैं यह सीन करूंगा। मैं मानता हूं कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती। उम्र तो सिर्फ एक नंबर है। उम्र की परवाह किए बिना दो लोग किस करके ही एक-दूसरे के प्रति प्यार दिखा सकते हैं। इसे करते समय शबाना और मुझे दोनों को किसी भी तरह की असहजता महसूस नहीं हुई क्योंकि इसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से शूट किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार