न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिग्गज फिल्म स्टार दिलीप कुमार और नसीरुद्दीन शाह की तबीयत नासाज, अस्पताल में भर्ती

यह बॉलीवुड के लिए अच्छी खबर नहीं है। पूरे हिंदुस्तान पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले दिलीप कुमार और नसीरुद्दीन शाह की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 2:14:44

दिग्गज फिल्म स्टार दिलीप कुमार और नसीरुद्दीन शाह की तबीयत नासाज, अस्पताल में भर्ती

यह बॉलीवुड के लिए अच्छी खबर नहीं है। पूरे हिंदुस्तान पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले दिलीप कुमार और नसीरुद्दीन शाह की सेहत खराब है। दोनों ही फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। 98 वर्षीय दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वे मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। वे कब तक डिस्चार्ज होंगे, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल वे ठीक हैं।

अस्पताल से जुड़े सूत्र ने पीटीआई को बताया कि दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण कल दिन में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र और हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने को देखते हुए परिवार के सदस्यों ने उन्हें एहतियातन हॉस्पिटल ले जाने का फैसला किया। वे आईसीयू में हैं ताकि डॉक्टर उनकी निगरानी कर सकें।


11 जून को ही डिस्चार्ज हुए थे ‘ट्रेजेडी किंग’

ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार को सांस सम्बन्धी शिकायत होने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत उनके फेफड़ों की जांच की। इसमें प्लयूरल एफ्यूशन का पता चला। इसके चलते उनके फेफड़ों के आस-पास तरल पदार्थ जमा हो जा रहा है, जिससे वे ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं। प्रारंभिक इलाज के बाद से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसी महीने 6 तारीख को भी उन्हें भर्ती करवाया गया था। रिकवरी के बाद उन्हें 11 जून को डिस्चार्ज कर दिया गया था।


नसीर को है निमोनिया, फेफड़ों में पाया गया पैच

इधर, एक्टर 70 वर्षीय नसीरुद्दीन शाह के बारे में भी कुछ अच्छी खबर नहीं है। उन्हें दो दिन पहले मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें निमोनिया है और फेफड़ों में पैच भी पाया गया है। उनकी पत्नी रत्ना पाठक और बच्चे भी हॉस्पिटल में मौजूद हैं। नसीरुद्दीन के मैनेजर ने उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की बात 'बॉम्बे टाइम्स' को कन्फर्म की है। उन्होंने कहा कि अभिनेता की स्थिति अभी स्थिर है और इलाज का असर हो रहा है। नसीरुद्दीन ने वर्ष 1975 में फिल्म 'निशांत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 'राम प्रसाद की तेरहवीं' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका