न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की अटकलें हुईं तेज! एक्ट्रेस के साथ नहीं दिखा ‘बच्चन’ सरनेम, वीडियो वायरल

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार खबरों में बनी हुई हैं। लोग लगातार ऐश्वर्या की पति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 11:08:47

ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की अटकलें हुईं तेज! एक्ट्रेस के साथ नहीं दिखा ‘बच्चन’ सरनेम, वीडियो वायरल

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार खबरों में बनी हुई हैं। लोग लगातार ऐश्वर्या की पति अभिषेक बच्चन से तलाक की अटकलें लगा रहे हैं। इन सबके बीच अब इन अफवाहों को एक बार फिर हवा मिल गई है। ऐश्वर्या ने अपने नाम से ‘बच्चन’ सरनेम हटा लिया है। ऐश्वर्या ने हाल ही में दुबई में ग्लोबल वुमेन फोरम कार्यक्रम में शिरकत की। वहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर बात की। इस दौरान हमेशा की जैसे ऐश्वर्या का लुक भी चर्चाओं में रहा। ऐश्वर्या ने इवेंट के लिए ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें एक ट्रेल थी।

इसके साथ एक एम्ब्राइडरी वाली जैकेट पेयर की थी। इस दौरान इवेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया वीडियो सबको चौंका रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि ऐश्वर्या ने जैसे ही मंच पर कदम रखा, बैकग्राउंड में एक बड़ी स्क्रीन पर उनका नाम ‘ऐश्वर्या राय’ और प्रोफेशनल ‘इंटरनेशनल स्टार’ लिखा था।

यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग ऐश्वर्या के नाम के साथ बच्चन सरनेम नहीं होने से उनके रिश्ते को लेकर आशंकित हैं। कई यूजर्स मान रहे हैं कि अभिषेक से अनबन होने की वजह से ऐश्वर्या ने नाम हटा लिया। दूसरी ओर कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो सोच रहे हैं कि ये शायद आयोजकों की गलती से हुआ है। वैसे बता दें कि अभी तक ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनका नाम ऐश्वर्या राय बच्चन ही है।

आज सुबह दुबई से लौटीं ऐश्वर्या, साथ नहीं थीं बेटी आराध्या

दुबई इवेंट में शामिल होने के बाद ऐश्वर्या को आज गुरुवार (28 नवंबर) सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह ऑल ब्लैक आउटफिट में थीं। उन्होंने पैपराजी को देख फैंस का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए फोटो और वीडियो के लिए पोज दिए। इस बार बेटी आराध्या उनके साथ नजर नहीं आईं। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अटकलें इस साल जुलाई से लगाई जा रही हैं।

वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे जिसके बाद चर्चा तेज हो गई की इनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही हैं। हाल ही में ऐश्वर्या द्वारा अपनी बेटी आराध्या के बर्थडे की तस्वीरें शेयर की गई थीं, जिनमें अभिषेक सहित बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य नहीं दिखा था, जिससे इस जोड़ी के तलाक के रूमर्स को और हवा मिल गई थी।

इनके अलावा भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनसे उनका रिश्ता खटाई में पड़ता दिखा। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन भी अक्सर अपने बेटे की तारीफ तो करते हैं, लेकिन बहू का नाम नहीं लेते। इसी तरह ऐश्वर्या का अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन नंदा से भी मनमुटाव नजर आया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री