न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सोहनी महिवाल’ फेम इस मशहूर एक्ट्रेस के घर हुई चोरी, कंगना ने बताई ‘इमरजेंसी’ बनाने में आईं दिक्कतें

80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों (62) के खार स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 2:23:06

2 News : ‘सोहनी महिवाल’ फेम इस मशहूर एक्ट्रेस के घर हुई चोरी, कंगना ने बताई ‘इमरजेंसी’ बनाने में आईं दिक्कतें

80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों (62) के खार स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की खार पुलिस ने पूनम ढिल्लों के घर से लगभग एक लाख रुपए कीमत का डायमंड नेकलेस, 35000 हजार रुपए कैश और कुछ अमेरिकी डॉलर चोरी करने के आरोपी 37 वर्षीय समीर अंसारी को धर लिया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी 6 जनवरी को हुई। पूनम मुख्य रूप से जुहू में रहती हैं, जबकि उनका बेटा अनमोल खार स्थित घर में रहता है और पूनम कभी-कभी बेटे के पास भी रुकती हैं।

आरोपी फ्लैट की पेंटिंग करने के लिए 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच पूनम के खार वाले मकान पर ही था। इस दौरान उसने एक अलमारी खुली देखी और मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली। आरोपी ने चोरी किए गए कुछ पैसों से पार्टी भी की है। चोरी के बारे में तब पता चला जब पूनम के बेटे 5 जनवरी को दुबई से लौटे और उन्होंने कैश और कीमती सामान की जांच की। सामान गायब होने पर अनमोल ने पूनम और हाउस हेल्पर से बात की। इसके बाद पूनम के मैनेजर संदेश चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इस पर पेंटरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। समीर ने कुबूल किया कि उसने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उल्लेखनीय है कि पूनम अब कभी कभार ही एक्टिंग करती दिखती हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘जय मम्मी दी’ थी। पूनम ने ‘सोहनी महिवाल’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘बंटवारा’, ‘त्रिशूल’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। उन्हें अपने समय के सभी दिग्गज हीरो के साथ काम करने का मौका मिला। वह कई टीवी सीरियल और साल 2009 में ‘बिग बॉस 3’ का भी हिस्सा रही थीं।

poonam dhillon,actress poonam dhillon,ppnam house,poonam diamond necklace,sohni mahiwal,poonam bigg boss 3,kangana ranaut,emergency movie,kangana emergency

'किस्सा कुर्सी का' के डायरेक्टर को आत्महत्या के लिए किया गया था मजबूर : कंगना

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हालांकि इसकी रिलीज में कई अड़चनें आईं। अब आखिरकार यह 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अब कंगना ने फिल्म को लेकर ANI से खुलकर बातचीत की है। कंगना ने कहा कि बहुत संघर्ष रहा...काफी चीजों का सामना करना पड़ा। यह आसान सफर नहीं था...इसमें कई कठिनाइयां आईं...हमें यह फिल्म कई समुदायों को दिखानी पड़ी। हमारी फिल्म को हर एक बात पर जांचा गया...इन सभी मुश्किलों को पार करके हम यहां तक पहुंचे हैं।

हमें अपने संविधान, देश और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) पर पूरा विश्वास है, जिन्होंने आज हमारी फिल्म को रिलीज के लिए मंजूरी दी है। हम फिल्म को दुनिया के सामने पेश करने के लिए एक्साइटेड हैं। मुझे नहीं पता था कि इस फिल्म को बनाते समय मुझे इतनी कठिनाइयां झेलनी पड़ेंगी...आम तौर पर मेरी फिल्में आराम से बजट में बनती हैं, लेकिन इस बार मुझे कई संघर्षों का सामना करना पड़ा। चाहे वो स्टूडियोज या फंड्स से जुड़ी समस्याएं हों। सबसे बड़ा संघर्ष यह था कि कोई भी फिल्म के रिलीज के बारे में सुनिश्चित नहीं था।

'क्या ये कभी रिलीज होगी या नहीं?' यह सवाल हमेशा हमारे दिमाग में था। देखिए इंदिरा गांधी पर आज तक किसी ने फिल्म नहीं बनाई, हां कुछ फिल्में बनाकर नाम बदलकर दिखा दी गईं, लेकिन एक सच्ची फिल्म का निर्माण करना किसी के लिए भी आसान नहीं था। फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' के डायरेक्टर अमृत नाहटा को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि उन्होंने सच्चाई दिखाने की कोशिश की थी। उल्लेखनीय है कि ‘इमरजेंसी’ की कहानी 1975 से 1977 के बीच तत्कालीन दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ