न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दीया मिर्जा को याद आए पहले पति! एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर साहिल संघा को किया बर्थडे विश, लिखा...

एक्ट्रेस दीया मिर्जा हाल ही बेटे अव्यान के जन्म की सूचना देने के बाद से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। दीया ने पति वैभव रेखी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 5:27:43

दीया मिर्जा को याद आए पहले पति! एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर साहिल संघा को किया बर्थडे विश, लिखा...

एक्ट्रेस दीया मिर्जा हाल ही बेटे अव्यान के जन्म की सूचना देने के बाद से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। दीया ने पति वैभव रेखी के साथ शादी के 6 महीने बाद ही एक बेटे को जन्म दिया। दीया ने साहिल संघा से तलाक के बाद इसी साल वैभव के साथ सात फेरे लिए थे। दीया ने हनीमून पर प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। उनके 14 मई को अव्यान हुआ। हालांकि इस बात का खुलासा दीया ने करीब दो माह बाद किया।

दीया ने फैंस को बताया था कि अव्यान प्री मैच्योर है और उसकी देखरेख आईसीयू में हो रही है। अब दीया एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। दीया ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पूर्व पति साहिल संघा को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साहिल का 16 जुलाई को जन्मदिन था।

जॉइंट स्टेटटमेंट जारी कर अलग हुए थे दीया-साहिल

दीया ने साहिल की फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की और इसके साथ लिखा- 'हैप्पी बर्थडे सा'। इसके साथ ही उन्होंने दिल, हग और टाइगर इमोजी का इस्तेमाल भी किया। इस फोटो में साहिल ब्राउन जैकेट और बैज पैंट पहने कार के बोनट पर बैठे दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दीया और साहिल ने संयुक्त वक्तव्य के जरिए अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था हम दोस्त बने रहेंगे और प्यार और सम्मान के साथ एक-दूसरे के लिए साथ बने रहेंगे। हालांकि हमारी जर्नी हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाएगी। हम एकसाथ शेयर की गई बॉन्डिंग के लिए हमेशा आभारी हैं।

पिछले साल थप्पड़ फिल्म में नजर आई थीं दीया

दोनों ने पांच साल चले रिश्ते को 2019 में खत्म कर लिया था। साहिल के जजमेंटल है क्या फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के भी चर्चे होने लगे। इन खबरों पर दीया ने कभी बात नहीं की लेकिन, साहिल ने साफ किया कि उनका और कनिका का कोई रिश्ता नहीं है। दीया ने रहना है तेरे दिल में, संजू, दम, दस और माई ब्रदर...निखिल जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वे अंतिम बार वर्ष 2020 में आई फिल्म थप्पड़ में नजर आई थीं। दीया यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबिलिटी डवलपमेंट गोल्स की एडवोकेट भी हैं। दीया ने वर्ष 2000 में मिस एशिया पेसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका