Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhurandhar Worldwide Collection: 'धुरंधर' ने विदेशों में मचाई धूम, 2 दिन में 100 करोड़ के करीब

‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दो ही दिनों में वर्ल्डवाइड 77.35 करोड़ की कमाई की। रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। जानें फिल्म की ओपनिंग, विदेशों में कमाई और शूटिंग लोकेशन्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Dec 2025 9:30:37

Dhurandhar Worldwide Collection: 'धुरंधर' ने विदेशों में मचाई धूम, 2 दिन में 100 करोड़ के करीब

रणवीर सिंह के लिए साल 2025 की शुरुआत कैसी भी रही हो, लेकिन इसका अंत उनके लिए बेहद शानदार साबित होने वाला है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ न केवल भारत में बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी तहलका मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर ड्रामा केवल दो ही दिनों में दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर चुकी है। फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुँच गई है। आइए, जानते हैं इसके पहले दो दिनों के कलेक्शन की पूरी जानकारी।

शुरुआती कमाई और दूसरे दिन का रिकॉर्ड

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। वहीं, वर्ल्डवाइड मार्केट में शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 32.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को ‘धुरंधर’ ने सिर्फ एक दिन में 44.85 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। दो दिन में फिल्म की कुल कमाई 77.35 करोड़ रुपये पहुँच चुकी है।
100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए कितनी जरूरत

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म अब केवल 23 करोड़ रुपये और कमाई कर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। अनुमान है कि रविवार तक फिल्म यह लक्ष्य हासिल कर लेगी। अगर केवल विदेशी मार्केट की बात करें, तो फिल्म ने दो दिनों में 7.6 करोड़ रुपये की कमाई विदेशों में की है, जो इसके ग्लोबल फैन बेस और पॉपुलैरिटी को दर्शाता है।

फिल्म का बजट और शूटिंग लोकेशन्स

स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म की शूटिंग लद्दाख, मुंबई, पंजाब और थाईलैंड में की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर ओटीटी रिलीज के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे दर्शक इसे घर बैठे भी देख सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका