Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’: रणवीर, अक्षय और संजय के किरदार किससे प्रेरित हैं? फैंस ने किया ट्रेलर डिकोड

‘धुरंधर’ फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अन्य कलाकारों के किरदारों की वास्तविक प्रेरणा स्रोतों पर सोशल मीडिया पर चर्चा। जानें कौन से रियल लाइफ फिगर से इन किरदारों को इंस्पायर किया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Nov 2025 11:10:53

‘धुरंधर’: रणवीर, अक्षय और संजय के किरदार किससे प्रेरित हैं? फैंस ने किया ट्रेलर डिकोड

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर का ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा गया है। ट्रेलर में दिखाया गया हाई-एड्रेनालिन एक्शन फैंस को हैरान कर रहा है। लोग ट्रेलर देखकर ही अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म में तो और भी ज्यादा धमाका होगा। धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फैंस अब सोशल मीडिया पर यह अनुमान लगाने में लगे हैं कि इन किरदारों का प्रेरणा स्रोत कौन सा असली व्यक्ति है।

हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने अंदाज में किरदारों के पीछे की वास्तविक प्रेरणा बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि फैंस क्या कह रहे हैं:

रणवीर सिंह – मेजर मोहित शर्मा

ट्रेलर में रणवीर सिंह का नाम नहीं बताया गया, लेकिन वह अंडरकवर एजेंट या भारतीय सेना के ऑफिसर के रूप में पाकिस्तान में ऑपरेशन करते दिख रहे हैं। उनके लुक और भूमिका को देखकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि उनका किरदार अशोक चक्र सम्मानित मेजर मोहित शर्मा से प्रेरित है।

आर माधवन – अजीत डोबाल

आर माधवन फिल्म में रॉ के टॉप ऑफिसर अजय सन्याल के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका लुक देखकर फैंस मान रहे हैं कि उनका किरदार रॉ अधिकारी अजीत डोबाल से इंस्पायर है।

अर्जुन रामपाल – मेजर इकबाल

ट्रेलर की शुरुआत में ही अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के किरदार में भारतीय सैनिकों को टॉर्चर करते दिख रहे हैं। उनके किरदार को देखकर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद ज़िया-उल-हक की याद आ रही है, जिन्हें भारत पर आक्रमण और रक्तस्राव के लिए जाना जाता था।

अक्षय खन्ना – रहमत डकैत

अक्षय खन्ना फिल्म में रहमत डकैत के किरदार में नजर आ रहे हैं। रहमत डकैत, जिनका असली नाम सरदार अब्दुल रहमान बलूच था, पाकिस्तान के सबसे कुख्यात अपराधियों में से एक थे।

संजय दत्त – चौधरी असलम खान


संजय दत्त ट्रेलर में एसपी चौधरी असलम के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। उनका किरदार पाकिस्तान के शीर्ष पुलिस अधिकारियों में से एक, चौधरी असलम से प्रेरित है। उन्हें ल्यारी में गैंग्स के खिलाफ ऑपरेशन चलाने और अंडरवर्ल्ड डॉन रहमत डकैत व अरशद पप्पू जैसी गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के लिए जाना जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका