Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर में धुरंधर का कहर जारी, USA में मचा रही धमाल, टूटे कई रिकॉर्ड

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 552 करोड़ की कमाई, USA में भी धमाल, कई रिकॉर्ड तोड़े।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Dec 2025 1:48:30

दुनियाभर में धुरंधर का कहर जारी, USA में मचा रही धमाल, टूटे कई रिकॉर्ड

रणवीर सिंह लंबे समय से एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की तलाश में थे, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाए। और अब उनकी यह तलाश पूरी हो गई है—‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जिस तरह रणबीर कपूर के लिए फिल्म ‘एनिमल’ ने उन्हें एक नई पहचान दी थी, वही कहानी अब रणवीर सिंह के साथ ‘धुरंधर’ के जरिए सामने आई है। फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी धमाकेदार कमाई से सभी बड़े नामी स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार, धमाकेदार कमाई

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने माउथ पब्लिसिटी का भी पूरा फायदा उठाया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। 10वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने अकेले 58.20 करोड़ रुपये की कमाई की। महज 10 दिनों में ही ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड 552 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

भारत में फिल्म की कमाई कुल मिलाकर 364.60 करोड़ (ग्रॉस 430.20 करोड़) से अधिक हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 552.70 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई दर्ज की है। इस सफलता के साथ ही फिल्म अमेरिका की टॉप 5 कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
dhurandhar movie,ranveer singh film,akshaye khanna movie,dhurandhar box office collection,dhurandhar worldwide earnings,bollywood blockbuster 2025,dhurandhar usa collection,aditya dhar film,dhurandhar cast,bollywood record-breaking film फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने दूसरे हफ्ते के बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े हैं:

BIGGEST Second Friday

BIGGEST Second Saturday

BIGGEST Second Sunday

यानी दूसरे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का नया रिकॉर्ड ‘धुरंधर’ के नाम हो गया है।

रणवीर सिंह की खुशी और किस्मत पर भरोसा

फिल्म के लगातार सफलता पाने के बाद ट्रेड सोर्सेस का मानना है कि जल्द ही यह फिल्म 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है। अगर कमाई इसी रफ्तार से जारी रही, तो 800-900 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी जल्द ही संभव है।

रणवीर सिंह भी इस सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “किस्मत की एक खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर सब बदल देती है। फिलहाल नजर और सब्र!” इससे साफ पता चलता है कि रणवीर अपने करियर में धैर्य और सही समय पर विश्वास रखते हैं।

स्टार कास्ट और आगे की योजनाएं

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आए हैं। मार्च 2026 में फिल्म का अगला पार्ट रिलीज होने वाला है, और दर्शकों की उम्मीद है कि यह पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगा।

‘धुरंधर’ की सफलता ने रणवीर सिंह की किस्मत ही बदल दी है और अब फिल्म इंडस्ट्री में इसे नया मील का पत्थर माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका