न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सक्सेस मोड में रणवीर सिंह, ‘धुरंधर’ की जीत के बीच एयरपोर्ट पर दीपिका के साथ आए नजर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण के साथ उनकी खास बॉन्डिंग भी चर्चा में है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 12:04:26

सक्सेस मोड में रणवीर सिंह, ‘धुरंधर’ की जीत के बीच एयरपोर्ट पर दीपिका के साथ आए नजर

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म का जलवा कायम है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 845 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। फिल्म में रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक लगातार तारीफें कर रहे हैं। इसी सक्सेस के बीच रणवीर सिंह हाल ही में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।

दीपिका का हाथ थामे, मुस्कुराते हुए दिखे रणवीर

‘धुरंधर’ की शानदार कामयाबी के बाद रविवार शाम रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हमेशा की तरह रणवीर दीपिका का हाथ थामे नजर आए और दोनों कैमरों के सामने बेहद सहज और खुश दिखाई दिए। कपल ने इस दौरान ग्रे और ब्लैक शेड्स में ट्विनिंग आउटफिट्स कैरी किए थे, जो उनके स्टाइल को और भी निखार रहे थे।

ब्लैक आउटफिट के ऊपर ग्रे ओवरकोट में रणवीर और दीपिका काफी एलिगेंट लग रहे थे। रणवीर के चेहरे पर साफ झलक रही मुस्कान यह बता रही थी कि ‘धुरंधर’ की सफलता ने उनका आत्मविश्वास किस कदर बढ़ा दिया है। जैसे ही एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर यह लुक तेजी से वायरल हो गया। फैंस रणवीर के अंदाज और दीपिका के ग्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रणवीर की परफॉर्मेंस की गूंज

फिल्म में रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। कई यूजर्स उनके अभिनय को करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक बता रहे हैं। ‘धुरंधर’ में रणवीर के इंटेंस अवतार और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है, जिसका असर फिल्म की कमाई पर भी साफ नजर आ रहा है।

क्या 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘धुरंधर’?

कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 555 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। 21 दिसंबर, रविवार को फिल्म ने अकेले 38 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की।

तीसरे हफ्ते में भी इस तरह की कमाई को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा आराम से पार कर सकती है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखें तो फिल्म के जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

अक्षय खन्ना की भूमिका भी बनी चर्चा का विषय

रणवीर सिंह के साथ-साथ फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी जमकर सराहना हो रही है। अक्षय ने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिनकी कहानी और ट्रीटमेंट को भी खूब सराहा जा रहा है।

फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके अगले पार्ट की घोषणा भी कर दी है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ का सीक्वल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में फैंस को रणवीर सिंह को एक बार फिर इसी दमदार अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड