न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 3सरे वीकेंड में बनाया ऐसा कीर्तिमान जो अब तक किसी फिल्म के नाम नहीं, जानिए 17 दिनों की कमाई का पूरा लेखा-जोखा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। तीसरे वीकेंड में रिकॉर्ड कमाई के साथ फिल्म ने 17 दिनों में 555 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और 600 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 8:15:01

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 3सरे वीकेंड में बनाया ऐसा कीर्तिमान जो अब तक किसी फिल्म के नाम नहीं, जानिए 17 दिनों की कमाई का पूरा लेखा-जोखा

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई हुई है। फिल्म की रफ्तार देखकर ट्रेड पंडित ही नहीं, दर्शक भी दंग रह गए हैं। हैरानी की बात यह है कि रिलीज के कई दिनों बाद भी इसकी कमाई में कोई सुस्ती नजर नहीं आ रही। आमतौर पर तीसरे वीकेंड तक फिल्मों की पकड़ ढीली पड़ने लगती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस धारणा को पूरी तरह पलट दिया है। तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने ऐसा इतिहास रच दिया, जो अब तक किसी भी फिल्म के खाते में दर्ज नहीं था। आइए जानते हैं कि तीसरे वीकेंड और 17 दिनों में ‘धुरंधर’ ने कितनी जबरदस्त कमाई की है।

17वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर’ की कमाई की आंधी

साल की शुरुआत में विक्की कौशल की ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। इसके बाद कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी ‘छावा’ जैसी दीवानगी पैदा नहीं कर सकी। लंबे इंतजार के बाद साल के अंतिम महीने में आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने वह कर दिखाया, जिसका दर्शकों को इंतजार था। रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है।

खास बात यह है कि जहां ज्यादातर फिल्में तीसरे हफ्ते में दर्शकों की भीड़ खोने लगती हैं, वहीं ‘धुरंधर’ ने तीसरे शनिवार को भी जबरदस्त उछाल दिखाया। तीसरे रविवार को तो फिल्म ने कमाई के मामले में सभी कयासों को पीछे छोड़ दिया और शनिवार से भी ज्यादा कारोबार कर डाला।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई और तेज हो गई और इस दौरान 253.25 करोड़ रुपये बटोर लिए। तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी धमाकेदार रही—15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद तीसरे शनिवार को 52.22 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 34.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई।

सैकनिलक की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 38.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की 17 दिनों की कुल कमाई 555.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

तीसरे वीकेंड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी ‘धुरंधर’

तीसरे वीकेंड पर ‘धुरंधर’ ने ऐसा कलेक्शन किया है, जो इससे पहले किसी भी फिल्म के नाम नहीं था। इस फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ जैसी सुपरहिट को भी पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। इसी के साथ ‘धुरंधर’ तीसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड की टॉप 5 फिल्में:

धुरंधर – 95.25 करोड़

पुष्पा 2 (हिंदी) – 60 करोड़

स्त्री 2 – 48.75 करोड़

गदर 2 – 36.95 करोड़

जवान – 34.81 करोड़

600 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर ‘धुरंधर’

तीसरे वीकेंड पर ही 95 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर ‘धुरंधर’ ने इतिहास में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब यह फिल्म 600 करोड़ क्लब में शामिल होने से महज कुछ कदम दूर है। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए इसे सिर्फ करीब 45 करोड़ रुपये और चाहिए। जिस रफ्तार से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए साफ है कि एक-दो दिनों में यह मील का पत्थर भी पार हो सकता है। ऐसा होते ही ‘धुरंधर’, ‘छावा’ के बाद इस साल की दूसरी 600 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन जाएगी और विक्की कौशल की फिल्म को भी पीछे छोड़ देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड