Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की चुनौती के बावजूद ‘धुरंधर’ का दबदबा बरकरार, 500 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम है। 15 दिनों में 483 करोड़ की कमाई कर चुकी यह फिल्म अब 500 करोड़ क्लब से सिर्फ एक कदम दूर है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 20 Dec 2025 8:09:19

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की चुनौती के बावजूद ‘धुरंधर’ का दबदबा बरकरार, 500 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

देशभर के सिनेमाघरों में इन दिनों ‘धुरंधर’ का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मेगा बजट फिल्म 19 दिसंबर को अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और हैरानी की बात यह है कि हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के रिलीज होने के बाद भी इसकी रफ्तार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। शुक्रवार को नई फिल्म के आने के बावजूद ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी मजबूती के साथ टिकी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने कितनी दमदार कमाई दर्ज की।

15वें दिन भी ‘धुरंधर’ की गूंज

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे सितारों से सजी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरी थी। फिल्म ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। पहले सप्ताह में जहां इसने मजबूत कमाई की, वहीं दूसरे सप्ताह में इसने अपने ही पहले हफ्ते के आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए जबरदस्त कारोबार किया। यही वजह है कि ‘धुरंधर’ अब साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है। तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद इसे ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जैसी बड़ी इंटरनेशनल रिलीज से मुकाबला करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का जलवा कायम है।
अब तक का बॉक्स ऑफिस हिसाब

कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘धुरंधर’ ने पहले सप्ताह में करीब 207.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे सप्ताह में फिल्म ने और तेज रफ्तार पकड़ते हुए 253.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ की 15 दिनों की कुल कमाई बढ़कर 483 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

तीसरे शुक्रवार का ऐतिहासिक रिकॉर्ड


‘धुरंधर’ ने अपने तीसरे शुक्रवार को भी एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। फिल्म ने इस दिन 22 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसने ‘छावा’ के 13 करोड़, ‘पुष्पा 2’ के 11.3 करोड़, ‘बाहुबली 2’ के 10.5 करोड़ और ‘स्त्री 2’ के 8.5 करोड़ के तीसरे शुक्रवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ ‘धुरंधर’ तीसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

500 करोड़ क्लब से बस इतनी दूरी

15 दिनों में 483 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी ‘धुरंधर’ अब 500 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है। इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के लिए फिल्म को अब सिर्फ 17 करोड़ रुपये और कमाने हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि तीसरे शनिवार को यह फिल्म इस आंकड़े से ज्यादा की कमाई कर आसानी से 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। ऐसा होते ही ‘धुरंधर’, ‘छावा’ के बाद साल 2025 में 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका