Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ का क्रेज अभी खत्म नहीं! मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत, साल के अंत तक फैंस को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद मेकर्स ने फैंस को बड़ा हिंट दिया है। साल के अंत तक BTS डॉक्यूमेंट्री या नए प्रोजेक्ट का सरप्राइज सामने आ सकता है। जानिए पूरी डिटेल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 08 May 2026 8:30:46

‘धुरंधर’ का क्रेज अभी खत्म नहीं! मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत, साल के अंत तक फैंस को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी वाली फिल्म ‘धुरंधर’ और उसका सीक्वल ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों फिल्मों ने एक्शन, कहानी और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए सीक्वेंस के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया। रिलीज के कई महीनों बाद भी फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ है। इसी बीच अब मेकर्स की तरफ से एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। संकेत मिल रहे हैं कि इस साल के अंत तक ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी से जुड़ा कोई बड़ा सरप्राइज सामने आ सकता है।

मेकर्स बोले- ‘धुरंधर’ की कहानी अभी पूरी नहीं हुई

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जियो स्टूडियोज की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल की सफलता के बाद अब टीम थोड़ा आराम करने की सोच रही है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने साफ कहा कि टीम अभी इस फ्रेंचाइजी से पूरी तरह बाहर नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि दर्शकों के लिए अभी कुछ खास बचाकर रखा गया है और उम्मीद है कि साल खत्म होने से पहले एक बड़ा सरप्राइज फैंस के सामने लाया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस सरप्राइज के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

BTS डॉक्यूमेंट्री की चर्चा ने पकड़ा जोर

मेकर्स के इस बयान के बाद कई फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि शायद फिल्म से जुड़ी कोई बिहाइंड द सीन्स (BTS) डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जा सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने इस संभावना को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

एक यूजर ने लिखा कि अगर ‘धुरंधर’ की मेकिंग और शूटिंग पर आधारित डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती है और साथ में मौर्य ट्रिलॉजी की घोषणा भी की जाती है, तो यह फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। फिल्म के भव्य सेट, दमदार एक्शन और बड़े स्तर पर शूट किए गए सीन्स को देखते हुए दर्शकों के बीच इसकी मेकिंग जानने की उत्सुकता पहले से ही बनी हुई है।
पहले भी सामने आ चुकी है डॉक्यूमेंट्री की खबर

इससे पहले अप्रैल में आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किए गए बिहाइंड द सीन्स फुटेज और कलाकारों के इंटरव्यू को मिलाकर एक बड़ी फीचर डॉक्यूमेंट्री तैयार की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डॉक्यूमेंट्री 2026 के आखिर तक सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है और बाद में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लाने की योजना है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अब हालिया बयान के बाद इन खबरों को और बल मिल गया है।

रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका

बता दें कि ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जबकि ‘धुरंधर 2’ इसी साल मार्च में सिनेमाघरों में आई। दोनों फिल्मों को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की।

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। कहानी जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी के मिशन पर आधारित है, जिसे पाकिस्तान के लियारी इलाके में आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के लिए भेजा जाता है।

दमदार कहानी, हाई-वोल्टेज एक्शन और शानदार स्टारकास्ट की वजह से यह फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बन चुकी है। अब फैंस की नजरें मेकर्स के उस ‘बड़े सरप्राइज’ पर टिकी हैं, जिसका इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका