Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 600 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, टूटा ‘छावा’ का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 20वें दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म 600 करोड़ क्लब में शामिल हुई और वर्ल्डवाइड 925 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Dec 2025 10:01:08

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 600 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, टूटा ‘छावा’ का रिकॉर्ड

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार छाई हुई है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के बाद से फिल्म हर हफ्ते शानदार कमाई कर रही है, और अब यह इंडिया में 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी धुरंधर ने पीछे छोड़ दिए हैं।

वीकडे-वीकेंड पर कमाई का रफ्तार

हालांकि वीकडे में फिल्म की कमाई थोड़ी कम होती है, लेकिन वीकेंड पर ‘धुरंधर’ ने जबरदस्त कलेक्शन किया। क्रिसमस के मौके पर भी इसकी कमाई की उम्मीद शानदार है। 25 दिसंबर का कलेक्शन बड़े स्तर पर रिकॉर्ड करने की संभावना है। फिल्म के 20वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जिसने इसे 600 करोड़ के क्लब में शामिल कर दिया है।

20वें दिन का कलेक्शन


सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर ने 20वें दिन 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 607.25 करोड़ रुपये हो गया। 600 करोड़ क्लब में प्रवेश के साथ ही ‘धुरंधर’ ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं।
पहले तीन हफ्तों का प्रदर्शन

धुरंधर ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 253.25 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया। तीसरे हफ्ते में भी यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है।

छावा को पीछे छोड़ दिया

कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘छावा’ का भारत में लाइफलाइम कलेक्शन 601.54 करोड़ रुपये था, जिसे ‘धुरंधर’ ने तोड़ दिया है। अब धुरंधर की नजर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ पर है, जो इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन और भविष्य

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ अब तक 925 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। जल्द ही यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है और शाहरुख खान की ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका