Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धुरंधर 2 के एक दिन बाद रिलीज़ हुई इस फिल्म ने 3 दिन में कमाए 1300 करोड़, बनी साल की 8वीं सबसे बड़ी हिट

धुरंधर 2 के एक दिन बाद रिलीज़ हुई प्रोजेक्ट हेल मेरी ने तीन दिन में कमाए 1300 करोड़, बनी 2026 की आठवीं सबसे बड़ी हिट। ग्लोबल और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों ने रच दिया नया रिकॉर्ड।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 26 Mar 2026 12:29:09

धुरंधर 2 के एक दिन बाद रिलीज़ हुई इस फिल्म ने 3 दिन में कमाए 1300 करोड़, बनी साल की 8वीं सबसे बड़ी हिट

रयान गोसलिंग की फिल्म प्रोजेक्ट हेल मेरी ने रिलीज के पहले वीकेंड में ही दुनियाभर में लगभग 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार प्रदर्शन किया है। इस धमाकेदार ओपनिंग के साथ यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष स्थान पर कब्जा करने में सफल रही। वहीं, रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज ने भी जबरदस्त शुरुआत की और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में दूसरे स्थान पर रही। बॉलीवुड के लिए यह फिल्म नया रिकॉर्ड बनाते हुए केवल पहले पांच दिनों में ही 700-800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

धुरंधर 2 ने भारत में कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दोनों फिल्मों के बीच ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। प्रोजेक्ट हेल मेरी ने उत्तर अमेरिका में 80 मिलियन डॉलर से अधिक की ओपनिंग की, जबकि धुरंधर 2 ने घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन किया और विदेशी मार्केट में भी अच्छी कमाई दर्ज की। यह मुकाबला हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

विशेष रूप से भारतीय सिनेमा के लिए धुरंधर 2 की ओपनिंग ऐतिहासिक मानी जा रही है, जिसने कई पुरानी रिकॉर्ड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। निर्देशक और टीम के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, जो बॉलीवुड की बढ़ती ग्लोबल पहुंच को भी दिखाती है।

बता दें कि रयान गोसलिंग की प्रोजेक्ट हेल मेरी अब 2026 में दुनिया भर में आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार, इस फिल्म ने सेंड हेल्प और अन्य फिल्में पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। अगर यह रफ्तार बनी रहती है, तो जल्द ही यह टॉप 5 में भी शामिल हो सकती है। टॉप 5 में शामिल होने के लिए इसे गॉट की कुल कमाई $174.4 मिलियन को पीछे छोड़ना होगा।
2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में:

पेगासस 3 – 599.3 मिलियन डॉलर
हॉपर्स – 242.4 मिलियन डॉलर
वुथरिंग हाइट्स – 234.4 मिलियन डॉलर
स्क्रीम 7 – 193.8 मिलियन डॉलर
गॉट – 174.4 मिलियन डॉलर
ब्लेड्स ऑफ द गार्डियंस – 168.5 मिलियन डॉलर
स्केयर आउट – 160.0 मिलियन डॉलर
प्रोजेक्ट हेल मेरी – 140.9 मिलियन डॉलर
बूनी बियर्स: द हिडन प्रोटेक्टर – 139.3 मिलियन डॉलर
सेंड हेल्प – 93.8 मिलियन डॉलर

इस तरह धुरंधर 2 और प्रोजेक्ट हेल मेरी ने 2026 के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन का भरपूर अनुभव दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका