Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम अमन जायसवाल ने महज 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 11:19:23

‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम अमन जायसवाल ने महज 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। अमन ने महज 23 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यह खबर सामने आते ही अमन के फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लोगों को धक्का पहुंचा है। वे अमन के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अमन की आत्मा को शांति देने के लिए प्रार्थना की जा रही है।

‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम अमन के निधन की खबर निर्दशक व लेखक धीरज मिश्रा ने इंडिया टुडे के साथ कंफर्म की है। धीरज ने बताया कि अमन ऑडिशन देने के लिए जा रहे थे और उसी दौरान जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। धीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के पूरे परिवार के लिए बेहद दुखद दिन है।

हमारे अपने आकाश का आज सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। कई बार भगवान निर्दयी होते हैं और आपके निधन ने मुझे इस बात का एहसास कराया है, अलविदा। अमन के एक दोस्त अभिनेश मिश्रा ने बताया कि अभिनेता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे।

अमन जायसलवाल ने 31 दिसंबर को की थी इंस्टाग्राम पर अंतिम पोस्ट

जैसे ही अमन के निधन की खबर वायरल हुई, उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वेब पर फिर से सामने आई। अमन की यह पोस्ट 31 दिसंबर 2024 है। वे नए साल का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें सपनों के बारे में बात करते हुए एक मोनोलॉग था। उल्लेखनीय है कि अमन उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे।

उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो ‘उडारियां’ में काम करने का मौका मिला। उन्होंने ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में लीड रोल निभाया। उन्होंने शगुन सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। अमन ने टीवी शो ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ में भी ‘यशवंत राव फणसे’ की भूमिका निभाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका